एक्सप्लोरर

Sambhal Suicide: पहले प्यार-मोहब्बत की बातें की, फिर प्रेमिका को गोली मारकर खुद भी किया सुसाइड

Sambhal Suicide: चश्मदीदों के मुताबिक दोनों काफी देर जंगल में ट्यूबवेल के पास बैठकर बातें करते रहे. इसके बाद युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

Sambhal Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के संभल में एक प्रेमी जोड़े की मौत से हड़कंप मच गया है. इस प्रेमी जोड़े ने पहले ट्यूबवेल के पास बैठकर दिल की बातें की और फिर प्रेमी ने पहले प्रेमिका और फिर खुद को गोली मार ली, जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. प्रेमी जोड़े के परिजनों ने उनकी मौत के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. 

ये दर्दनाक घटना संभल के चंदौसी कोतवाली इलाके के मौलागढ़ की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मौलागढ़ गांव में ट्यूबवेल के पास एक प्रेमी जोड़ा घायल अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां युवती की मृत अवस्था में जबकि युवक गंभीर रूप से घायल था. दोनों एक दूसरे के पास ही पड़े हुए थे. जिसके बाद पुलिस तत्काल घायल युवक को अस्तपाल ले गई, जहां से उसे मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात युवक ने भी दम तोड़ दिया. 

चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

पुलिस के मुताबिक मृतक युवती का नाम मंजू और युवक का नाम सचिन था. घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी, जिसके बाद सचिन ने मंजू को मिलने के लिए बुलाया. चश्मदीदों के मुताबिक दोनों काफी देर जंगल में ट्यूबवेल के पास बैठक बातें करते रहे. इसके बाद सचिन ने पहले मंजू को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. 

सचिन के परिजनों का आरोप है कि दोनों पिछले 3 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे. युवक पढ़ा लिखा नहीं था वह गन्ने के जूस का ठेला लगाता था, जबकि युवती जी एन एम का कोर्स कर रही थी. आरोप है कि लड़की के घर वालों ने लड़के के पढ़ा लिखा ना होने की वजह से शादी करने से इंकार कर दिया था. उनका कहना है कि दोनों को किसी और ने गोली मारी है. 

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने बताया कि खेतों पर काम कर रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो फायर की आवाज सुनी थी और कुछ चश्मदीदों ने बताया कि ये दोनों काफी देर से बात कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक दोनों सजातीय दलित परिवार से थे. ये हत्या और आत्महत्या का मामला है. परिवार वालों की तरफ से जो भी तहरीर मिलेगी उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अमित शाह के दौरे के बीच केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली विधायक हाउस अरेस्ट, जानें- कब छोड़ा जाएगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
Video:
"तमन्ना भाटिया के अंदाज में" नजाकत भरी अदाओं से हसीना ने डांस से उड़ाया गर्दा- वीडियो देख दिल हार बैठे यूजर्स
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
Embed widget