उत्तर प्रदेश के संभल में एक और अवैध मस्जिद पर बुलडोज़र एक्शन हुआ हुआ हैं. मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन पर बनी कथित तौर पर अवैध मस्जिद और ईदगाह को गिरा दिया गया. ये कार्रवाई असमोली पुलिस स्टेशन इलाके में भारी सुरक्षा के बीच की गई.

Continues below advertisement

अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले ईदगाह की 25 फुट ऊंची मीनार को गिराया गया जबकि बाकी ढांचे को गिराने का काम दोपहर तक चलता रहा. इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आसपास के इलाकों के लोगों को मौके पर इकट्ठा होने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

जिला प्रशासन के मुताबिक, सरकारी कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद और ईदगाह बनाने को लेकर तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी. जमीन की पैमाइश के बाद पता चला कि ये ढांचे गैर-कानूनी तरीके से बनाए गए थे. 

Continues below advertisement

संभल में एक और मस्जिद पर बुलडोजर

इसके बाद, तहसीलदार की अदालत ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत दोनों ढांचों को गिराने का आदेश दिया. संभल के जिला मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल ने कहा कि गांव में कब्रिस्तान के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर गैर-कानूनी कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी. इस मामले की सुनवाई तहसीलदार की अदालत में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत हुई. सुनवाई के बाद, कब्जे को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया.

डीएम ने कहा कि ऐसे संकेत भी मिले थे कि जमीन पर प्लॉट विकसित करने की कोशिश की जा रही थी. लगभग 10.5 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है. यह हाईवे के किनारे की कीमती जमीन है, जिसकी कीमत कम से कम 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. प्रशासन ने अब जमीन का कब्जा ले लिया है और इसका इस्तेमाल सरकारी और जन-कल्याण के कामों के लिए किया जाएगा. 

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताई नाराजगी

प्रशासन की इस कार्रवाई पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने आपत्ति जताई है. बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि संभल में ग्राम सभा की जमीन पर बनी ईदगाह को गिराना गलत है. यह तय करना अदालत का काम है कि यह कानूनी है या गैरकानूनी. जिला कलेक्टर को एक अर्जी दी गई थी, जिन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है. 

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद तहसीलदार कोर्ट के आदेश के पालन में की गई थी और मुक्त कराई गई जमीन का इस्तेमाल सरकारी और जन-कल्याण के कामों के लिए किया जाएगा. 

UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम