Sambhal Update: उत्तर प्रदेश के संभल में जैसे-जैसे अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रहे हैं आए दिन धरती से नए-नए राज खुलकर सामने आ रहे हैं. रविवार को संभल में एक प्राचीन बावड़ी मिली थी जिसने सबको हैरान कर दिया था. सोमवार को भी इसकी खुदाई जारी है इस बीच एक प्रशासन को अब एक और कूप मिला है. ये कूप बाबा क्षेम नाथ धाम में निकला है जो सभी कूपों में सबसे जागृत कूप है. 

संभल में जो नया कूप मिला है. वो बाकी मिले कूपों से एकदम अलग है. इसकी मुख्य बात ये है कि यहां पर लगभग 12 फीट की गहराई में ही जल है. जो अब तक मिले सभी कूपों में सबसे ज्यादा जाग्रत कूप है.  जबकि यहां पर जलस्तर कम से कम 80 फीट की गहराई में है. इतनी ऊपर पानी को लेकर सभी लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये जल पाताल से ही आया है क्योंकि ऊपर से जल जाने का कोई भी साधन नहीं है. 

संभल में मिला एक और कूपदरअसल संभल में प्राचीन नक्शे के हिसाब से प्राचीन धरोहर को तलाशने का काम चल रहा है. इस नक्शे के मुताबिक़ यहां पर 19 कूप होने की बात भी सामने आती है. जिसके बाद इसी कड़ी में एक कुआं मिला है. ये कुआं बाबा क्षेम नाथ धाम मिले जिसे मजबूती से पाट दिया गया था. आज जब इसे हटाया गया तो नीचे से ये कुआं निकला, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भगवान के जयकारे लगाए. 

इससे पहले संभल के लक्ष्मणगंज में भी एक प्राचीन बावड़ी मिली है जिसकी खुदाई की जा रही है. ये बावड़ी 150 साल पुरानी बताई जा रहे हैं. इस बावड़ी में अब तक चार गलियारे मिल चुके हैं. एबीपी न्यूज़ के रिपोर्ट बावड़ी में गए तो अंदर हर तीन से चार मीटर की दूसरी पर आला बना हुआ है. वहीं छतरी पर नक्काशी भी की गई है. बावड़ी का एरिया करीब 500-600 मीटर तक बताया जा रहा है. नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी नहीं बल्कि फावड़े से अतिक्रमण हटा रहे हैं. ताकि प्राचीन इमारत को कोई नुकसान न हो. 

संभल में खुदाई पर आचार्य सत्येंद्र दास का बड़ा बयान, कहा- मिल रहे हिन्दू पक्ष के सारे सबूत