समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का व्हाट्सएप अकाउंट से संदेश भेजने पर अस्थाई रोक लग गई है. यह जानकारी खुद सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर दी. उन्होंने बताया कि उनके व्हाट्सएप से संदेश भेजने पर 31 जुलाई 2026 तक रोक लग गई है.  

Continues below advertisement

उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा है कि वो अब 31 जुलाई तक उन्हें सुप्रभात का संदेश नहीं भेज पाएंगे और उनके अच्छे दिन की कामना कर पायेंगे. उनके इस पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. हालांकि, व्हाट्सएप ने ये कार्रवाई क्यों की है ये अभी तक साफ नहीं हो सका है. 

Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट? 

Continues below advertisement

रामगोपाल यादव व्हाट्सएप से नहीं भेज पाएंगे मैसेज

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय जन, मैं प्रतिदिन सुबह लगभग पांच हजार अपने शुभ चिंतकों को सुप्रभात का संदेश भेजकर उनके अच्छे दिन की कामना करता था. व्हाट्सएप ने 31 जुलाई तक मेरे द्वारा भेजे जाने बाले संदेशों पर पाबंदी लगा दी है. इसलिए  मैं तब तक  मेसेज नहीं भेज सकूंगा.' फिलहाल व्हाट्सएप की तरफ से इसपर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह साफ नहीं हो सका है कि व्हाट्सएप ने किस नीति या तकनीकी आधार पर ये एक्शन लिया है. 

क्या कहती है व्हाट्सएप की नीति

बता दें कि व्हाट्सएप की नीतियों के अनुसार, यदि स्पैम, ऑटोमेटेड मैसेज और बड़े पैमाने पर एक तरह के संदेश भेजनी जैसी कोई भी गतिविधि होती है, तो उस संबंधित व्यक्ति के अकाउंट पर सुरक्षा कारणों के तहत अस्थाई रोक लग सकती है. ऐसे में लोग इसे व्हाट्सएप की स्पैम नीति से भी जोड़कर देख रहे हैं. 

राम मंदिर मामले पर सियासी घमासान तेज, संजय राउत-सुप्रिया श्रीनेत और रोहित पवार ने लगाए ये आरोप