Lok Sabha Election 2024 UP:लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है लेकिन यूपी की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सपा एक के बाद एक कई सीटों से उम्मीदवारों को बदल चुकी है, जिससे पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अखिलेश यादव के फैसले चुनाव में भारी पड़ सकते हैं.
बुधवार को रामपुर और मुरादाबाद सीट को लेकर सपा में सबसे ज्यादा ऊहापोह की स्थिति बनी रही. पहले मुरादाबाद सीट से सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, लेकिन आखिरी वक्त अखिलेश यादव ने रुचि वीरा को सपा का प्रत्याशी घोषित किया, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई तो वहीं रामपुर सीट पर भी आखिरी वक्त में मुहिउबुल्लाह मदनी के नाम पर मुहर लगी और अब मेरठ से भी उम्मीदवार बदला सकता है.
आधा दर्जन सीटों पर बदले प्रत्याशीसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तक आधा दर्जन सीटों पर प्रत्याशी बदल चुके हैं. सपा ने सबसे पहले बदायूं सीट से पूर्व घोषित धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर उनकी जगह शिवपाल यादव को टिकट दे दिया. हालांकि बाद में उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया गया. शिवपाल यादव खुद इस फैसले से खुश नहीं दिखे और कई दिनों तक प्रचार के लिए भी नहीं पहुंचे.
इन सीटों पर सपा ने बदले उम्मीदवारबदायूं के बाद सपा ने गौतमबुद्ध नगर से डॉ.महेंद्र नागर का टिकट बदलकर उनकी जगह राहुल अवाना को टिकट दे दिया गया. संभल सीट से पूर्व घोषित शफीकुर्रहमान के निधन के बाद उनके पोते जियाउर रहमान बर्क को टिकट दिया गया. फिर मिश्रिख से मनोज राजवंशी की जगह संगीता राजवंशी को टिकट दिया गया.
प्रत्याशी बदलने का सिलसिला बिजनौर में दिखाई दिया सपा ने यहां से पहले यशवीर सिंह धोबी टिकट दिया था लेकिन बाद में उनकी जगह दीपक सैनी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया. मुरादाबाद सीट पर तो एसटी हसन ने पर्चा भी भर दिया था लेकिन आखिर वक्त में उनके साथ खेल हो गया. आजम खान के कहने पर अखिलेश यादव ने यहां से रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया.
