एक्सप्लोरर

'संविधान पर खतरा मंडरा रहा है', इटावा में एक ही मंच से BJP पर बरसे अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल

Etawah News: योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से किसान, नौजवान और गरीब सब परेशान हैं. किसानों की फसलें नहीं खरीदी जा रहीं, महंगाई बढ़ती जा रही है.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के महेवा ब्लॉक में ‘स्वाभिमान स्वमान समारोह’ और पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए संविधान बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संविधान पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन हम किसी भी कीमत पर बाबा साहेब का संविधान बदलने नहीं देंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब संविधान को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, तब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को संविधान की परवाह नहीं है. संविधान अगर कमजोर होगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और तानाशाही आ जाएगी.

उन्होंने इटावा और औरैया की क्रांतिकारी विरासत को भी याद किया. अखिलेश ने बताया कि 1857 की क्रांति में एओ ह्यूम जैसे अफसर यहां से भाग गए थे, जिनसे बाद में कांग्रेस की नींव पड़ी. वहीं, क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित, राम प्रसाद बिस्मिल और फूलन देवी जैसे योद्धाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा संघर्षशील लोगों को आगे बढ़ाया है.

उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम के इटावा से लोकसभा में पहुंचने की बात भी उठाई और कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया था. अखिलेश ने यह भी कहा कि चंबल का इलाका, जो पहले डकैतों के लिए जाना जाता था, आज वहां शेर पाले जा रहे हैं और देश की पहली लॉयन सफारी वहीं बनी है.

नौजवान और गरीब सब परेशान हैं

प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों से किसान, नौजवान और गरीब सब परेशान हैं. किसानों की फसलें नहीं खरीदी जा रहीं, महंगाई बढ़ती जा रही है और रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं. उन्होंने अग्निवीर योजना को भी देश विरोधी बताया और कहा कि समाजवादी सरकार आने पर इसे खत्म किया जाएगा.

यह सरकार संविधान के मुताबिक काम नहीं कर रही- शिवपाल यादव

वहीं इस कार्यक्रम में सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भी बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार संविधान के मुताबिक काम नहीं कर रही और अधिकारियों का रवैया भी संविधान विरोधी है. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे 2024 की तरह एकजुट होकर 2025 में भी बीजेपी को हराएं. इस सम्मेलन में इटावा सांसद जितेन्द्र दोहरे, सांसद देवेश शाक्य, आदित्य यादव, अंशुल यादव, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे.

आगरा में खत्म हुआ करणी सेना का 'महासंग्राम', रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर पुलिस भी रही अलर्ट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस की किक 2, प्रणीत मोरे भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस की किक 2, प्रणीत मोरे भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
Video: 'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Embed widget