एक्सप्लोरर

मायावती के बाद सपा-कांग्रेस का भी आरोप, हाथरस सत्संग कांड में पुलिस की चार्जशीट पर उठे सवाल

Hathras Satsang Case: हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के मुगलढ़ी फुलरई में 2 जुलाई को साकार हरि उर्फ भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में भगदड़ हुई थी. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी.

Hathras Stampede: हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग में मची भगदड़ मामले में पुलिस ने 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस की चार्जशीट में बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा उर्फ सूरजपाल का नाम नहीं हैं. इसमें सत्संग आयोजन करने वाले समिति के पदाधिकारी व अन्य को आरोपी बनाया गया है. 121 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने 91 दिन की विवेचना के बाद 11 लोगों को आरोपी बनाया है.

वहीं पुलिस की चार्जशीट को लेकर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा सवाल उठा रही हैं. सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा कि सरकार मुख्य आरोपी को बचाने का काम कर रही है. केवल गलत लोगों को फंसाया जा रहा है. इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा छोटे-छोटे छर्रे को फंसाया जाता है, बड़े लोगों को छोड़ा जाता है, हर मामले में बस यही सरकार का काम है. 

मायावती ने यूपी सरकार पर उठाए सवाल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को हुए सत्संग भगदड़ काण्ड में 121 लोगों जिनमें अधिकतर महिलाओं व बच्चों की मृत्यु के सम्बंध दाखिल चार्जशीट में सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं होना जनविरोधी राजनीति, जिससे साबित है कि ऐसे लोगों को राज्य सरकार का संरक्षण है, जो अनुचित है. मीडिया के अनुसार सिकन्दराराऊ की इस दर्दनाक घटना को लेकर चार्जशीट में 11 सेवादारों को आरोपी बनाया गया है, किन्तु बाबा सूरजपाल के बारे में सरकार द्वारा पहले की तरह चुप्पी क्या उचित? ऐसे सरकारी रवैये से ऐसी घटनाओं को क्या आगे रोक पाना संभव? आमजन चिन्तित." 

पुलिस की चार्जशीट में ये लोग बनाए गए आरोपी

वहीं इस मामले पर बीजेपी बोल नहीं रही है और अभी तक कोई भी बयान पार्टी की तरफ से सामने नहीं आया है. बता दें कि पुलिस की चार्जशीट में आरोपी बनाए गए देव प्रकाश मधुकर,मेघ सिंह,मुकेश कुमार,मंजू देवी,मंजू यादव,राम लड़ैते,उपेंद्र सिंह,संजू कुमार,राम प्रकाश शाक्य,दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह को आरोपी बनाया गया है.

FIR में नहीं था भोले बाबा का नाम

महिला मंजू देवी और मंजू यादव को हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, कागजी कार्रवाई के बाद रिहाई होना बाकी है. इस हादसे में दर्ज FIR में नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल का नाम नहीं था. साकार हरि को छोड़ गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ही चार्जशीट दी गई. दाखिल चार्जशीट पर 4 अक्टूबर को कोर्ट सुनवाई करेगी. मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित अन्य के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, प्राण घातक हमला, गंभीर चोट पहुंचाने, बंधक बनाने निषेधाज्ञा उल्लंघन और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज हुआ था.

2 जुलाई को सत्संग में हुई भगदड़ में हुआ था हादसा

बता दें कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के मुगलढ़ी फुलरई में 2 जुलाई को साकार हरि उर्फ भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में भगदड़ हुई थी. इस दौरान 80 हजार लोगों की भीड़ का उल्लंघन कर ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटाई थी. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें सबसे अधिक महिलाएं थीं.

बरेली पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस का एक्शन तेज, कई फैक्ट्रियों में मारा छापा

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Watch: अफवाहों के बीच 'गैस' के लिए मारामारी, सिलेंडर लेकर दौड़ते-भागते दिखे लोग, देखें Video
Watch: अफवाहों के बीच 'गैस' के लिए मारामारी, सिलेंडर लेकर दौड़ते-भागते दिखे लोग, देखें Video
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी
राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी
Embed widget