एबीपी गंगा, सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' की खबरों के बाद शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में ट्रेलर को रिलीज कर दिया है और इस ट्रेलर को हर जगह से सराहना और प्यार लगातार मिल रहा है। अगर हम बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो सलमान खान का नाम भारत ही होता है। ट्रेलर में सलमान सर्कस में आग के गोले से बाइक को निकालते हुए और मौत के कुएं में मोटर साइकिल चलाने से लेकर खदान में विस्फोट का शिकार करते हुए दिखाई दिए है। ट्रेलर को देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म की कहानी 1947 से लेकर 2010 के बीच देश के बदलते हालातों के साथ-साथ भारत की जिंदगी पर बहुत असर पडते दिखा है।
सलमान खान के ट्रेलर में शानदार डायलॉग
- जितने सफेद बाल मेरे सिर और दाढ़ी में हैं उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।
- जवानी हमारी एकदम जानेमन थी
- कुछ रिश्ते खून से होते हैं और कुछ जमीन से, तेरे पास दोनों हैं।
- हर मुस्कुराते हुए चेहरे के पीछे एक दर्द छिपा होता है, और शायद वही दर्द आपको जिंदा रखता है।
- देश लोगों से बनता है और लोगों की पहचान उनके परिवार से होती है।