मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दबंग यानि की सलमान खान अपने पुराने घर को छोड़ने का मुड बना रहे हैं। वैसे तो सलमान खान मुंबई में अपने पेरेंटस के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट नाम की एक बिल्डिंग रह रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके नए घर की ख्वाहिश जल्दी ही पूरी होने जा रही है।
सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबई में बन रहा है और बताया जा रहा है कि नए घर का काम शुरु भी हो चुका है। सलमान खान को कल शाम बांद्रा के चिंबई इलाके में देखा गया था, जहां वो साइट का जायजा लेते हुए दिख रहे थे। सलमान खान लंबे समय से अपने लिए स्पेशियस ठिकाने की तलाश में थे। इस तरह अगर यह खबर सही होती है तो सलमान खान का एड्रेस जल्द ही चेंज होने वाला है।
सलमा खान ने 2011 में 4,000 स्कवायर फीट प्रॉपर्टी खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी की कीमत 14.4 करोड़ रुपये बताई जाती है। घर बनाने के लिए सलीम खान ने बीएमसी यानि बृहन्नमुंबई म्युंसपिल कॉरपोरेशन में जो नक्शा जमा कराया था उसके अनुसार ये घर एक बेसमेंट पर्किंग के साथ 6 मंजिल का होगा। दोमंजिला पार्किंग में 16-16 कारें खड़ी करने के बराबर जगह होगी। ग्राउंड फ्लोर में एक फेमिली रूम, एक पेंट्री और एक एंट्रेस लॉबी होगी।
सलमान खान के वर्क फ्रंर्ट की बात करें तो, सलमान खान जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' नजर आएंगे और ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म 'राधे' होगी।