Bollywood के सुल्तान सलमान खान इन दिनों प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में बिज़ी चल रहे है। सलमान खान अक्सर अपनी फिल्म ईद के मौके पर रिलीज करते हैं। सलमान खान ने अपने फैंस को साल 2021 की ईद का तौफा मानो आज ही दे दिया है। अपनी अलगी फिल्म का ऐलान करके।
सलमान खान की ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला बनाएंगे और आपको बता दें सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला के साथ काम साल 2014 में फिल्म 'किक' में किया था और ये फिल्म भी ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का सोशल माडिया के जरिए ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है, 'कभी ईद कभी दीवाली'। इस फिल्म को निर्देशिन फरहाद सामजी करेंगे। फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला की है।
वहीं 20 दिसंबर 2019 को रिलजी हुई सलमान खान की फिल्म दबंग 3 अब तक कुल 144.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। सलमान खान इन दिनों अपने फेमस रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की तैयारियों में भी बिज़ी चल रहे हैं।
