एक्सप्लोरर

यूपी बनेगा मेडिकल हब! यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹215 करोड़ के निवेश से लगेगी चिकित्सा उपकरण इकाई

CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में 215.20 करोड़ निवेश से टीआई मेडिकल्स प्रा. लि. की मेडिकल डिवाइस निर्माण इकाई स्थापना और भूमि सब्सिडी को मंजूरी दी.

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस निर्माण इकाई स्थापित करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. इसके तहत टीआई मेडिकल्स प्रा लि को भूमि सब्सिडी प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. 

कंपनी द्वारा गौतमबुद्ध नगर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) के मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्र में 4.48 हेक्टेयर भूमि पर करीब 215.20 करोड़ रुपये के निवेश से चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी. यह परियोजना उत्तर प्रदेश की एफडीआई, एफसीआई और फॉर्च्यून इंडिया-500 निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 के तहत प्रस्तावित है.

कैबिनेट निर्णय और सब्सिडी

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार कंपनी को अनुमन्य सब्सिडी के तहत 14.77 करोड़ रुपये की राशि प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान की जाएगी. यह राशि केंद्र सरकार की मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के अंतर्गत पहले से प्राप्त सब्सिडी को समायोजित करने के बाद दी जाएगी.

इस निवेश से प्रदेश में मेडिकल डिवाइस निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. यह पहल राज्य को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी.

परियोजना का पृष्ठभूमि विवरण

इस परियोजना से संबंधित प्रस्ताव पर पहले विभिन्न स्तरों पर विचार किया गया था. उत्तर प्रदेश की एफडीआई, एफसीआई एवं फॉर्च्यून ग्लोबल 500/फॉर्च्यून इंडिया 500 निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 के तहत प्राधिकृत समिति की 5 जुलाई 2024 को हुई बैठक में परियोजना को मंजूरी दी गई थी और कंपनी को 22 जुलाई 2024 को पात्रता प्रमाणपत्र भी जारी किया गया.

बाद में 15 मई 2025 को हुई इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में सब्सिडी से जुड़े बिंदुओं पर विचार किया गया. मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के अंतर्गत कंपनी को पहले से केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है.

इसी आधार पर एफडीआई नीति के तहत अनुमन्य कुल सब्सिडी ₹41.52 करोड़ में से पहले प्राप्त सब्सिडी घटाकर शेष ₹14.77 करोड़ की राशि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा कंपनी को प्रतिपूर्ति के रूप में देने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे अब मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: बीए छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल चैट देखकर आरोपी ने उतारा मौत के घाट
मेरठ: बीए छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल चैट देखकर आरोपी ने उतारा मौत के घाट
सीएम योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, लखनऊ मेट्रो फेज-1बी के लिए त्रिपक्षीय MoU को मंजूरी
सीएम योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, लखनऊ मेट्रो फेज-1बी के लिए त्रिपक्षीय MoU को मंजूरी
लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
9 सालों में 289 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में ढेर, योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर
9 सालों में 289 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में ढेर, योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर
Advertisement

वीडियोज

'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
Dhurandhar 2 BO: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'धुरंधर 2', 61वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट
बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'धुरंधर 2', 61वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget