गोरखपुर रेल प्रशासन द्वारा आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (आर.आर.बी.) एन.टी.पी.सी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर तथा 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन निम्नवत किया जायेगा.
एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कमर्शियल अप्रेंटिस, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक अप्रेंटिस, ट्रैफिक असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है.
गोरखपुर से लखनऊ इस समय चलेगी ट्रेन
05005 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 14 जून, 2026 से 22 जून, 2026 तक गोरखपुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 13.15 बजे, बस्ती से 13.46 बजे, बाबहनान से 14.13 बजे, मनकापुर से 14.43 बजे, गोण्डा से 15.18 बजे, करनैलगंज से 15.53 बजे, बाराबंकी से 16.30 बजे तथा बादशाहनगर से 17.10 बजे छूटकर लखनऊ जं. 17.45 बजे पहुंचेगी।
05006 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक लखनऊ जं. से 18.15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 18.45 बजे, बाराबंकी से 19.30 बजे, करनैलगंज से 20.28 बजे, गोण्डा से 20.55 बजे, मनकापुर से 21.24 बजे, बाबहनान से 22.00 बजे, बस्ती से 22.30 बजे तथा खलीलाबाद से 22.58 बजे छूटकर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी.
आज से इस तरह चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक गोरखपुर से 19.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19.40 बजे, बस्ती से 20.07 बजे, बाबहनान से 20.38 बजे, मनकापुर से 21.08 बजे, गोण्डा से 21.40 बजे, करनैलगंज से 22.14 बजे, बाराबंकी से 23.35 बजे तथा बादशाहनगर से 00.17 बजे छूटकर लखनऊ जं. 00.55 बजे पहुंचेगी.
05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 14 जून, 2026 से 22 जून, 2026 तक लखनऊ जं. से 12.45 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 13.15 बजे, बाराबंकी से 14.00 बजे, करनैलगंज से 14.48 बजे, गोण्डा से 15.25 बजे, मनकापुर से 16.01 बजे, बाबहनान से 16.40 बजे, बस्ती से 17.20 बजे तथा खलीलाबाद से 17.42 बजे छूटकर गोरखपुर 18.20 बजे पहुंचेगी.
स्पेशल ट्रेन में होंगे कुल 12 कोच
इन गाड़ियों में सामान्य द्वितीय श्रेणी/जी.एस.सी.एन. के 10 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे. सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे. आवश्यकतानुसार अनारक्षित कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है तथा गाड़ियों को आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारित (रि-शिड्यूल) किया जा सकता है.
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इन विशेष गाड़ियों का व्यापक प्रचार-प्रसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, स्टेशन सूचना पट्टों तथा मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा. रेलवे भर्ती बोर्ड (आर.आर.बी.) एन.टी.पी.सी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन निम्नवत किया जायेगा.
वाराणसी से गोरखपुर इस तरह चलेंगी ट्रेनें
05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19.30 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 19.41 बजे, औड़िहार से 20.08 बजे, सादात से 20.29 बजे, जखनियां से 20.43 बजे, डुल्लहपुर से 20.57 बजे, मऊ से 21.20 बजे, बेल्थरा रोड से 21.56 बजे, लार रोड से 22.12 बजे, सलेमपुर से 22.47 बजे, भटनी से 23.10 बजे, देवरिया सदर से 23.50 बजे, गौरीबाजार से 00.11 बजे तथा चौरी-चौरा से 00.26 बजे छूटकर गोरखपुर 02.15 बजे पहुंचेगी.
05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 14 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक गोरखपुर से 03.15 बजे प्रस्थान कर चौरी-चौरा से 03.55 बजे, गौरीबाजार से 04.12 बजे, देवरिया सदर से 04.30 बजे, भटनी से 04.56 बजे, सलेमपुर से 05.12 बजे, लार रोड से 05.25 बजे, बेल्थरा रोड से 05.41 बजे, मऊ से 06.20 बजे, डुल्लहपुर से 06.47 बजे, जखनियां से 07.00 बजे, सादात से 07.15 बजे, औड़िहार से 08.18 बजे तथा सारनाथ से 09.00 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 09.15 बजे पहुंचेगी.
इस ट्रेन में होंगे कुल 17 कोच
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/जी.एस./जी.एस.सी.एन. के 15 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे. सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे. आवश्यकतानुसार अनारक्षित कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है तथा गाड़ी को आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारित (रि-शिड्यूल) किया जा सकता है.
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इस विशेष गाड़ी का व्यापक प्रचार-प्रसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, स्टेशन सूचना पट्टों तथा मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा.
यूपी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर CM योगी सख्त, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
