मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। बाल मजदूरी करने वाले हर बच्चे के साथ एक कहानी जुड़ी हुई है कि उन्हें कैसे मानव तस्करी का शिकार बनाया गया। ऐसे ही एक बाल मजदूर की जिंदगानी से प्रेरित है फिल्म ‘झलकी’ की कहानी। झलकी एक आने वाली बॉलीवुड फिल्‍म है जिसका निर्देशन ब्रह्मानंद एस सिंह ने किया है। फिल्‍म में बोमन ईरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, दिव्‍या दत्‍ता, यतिन कार्येकर, तनिष्‍ठा चटर्जी और संजय सूरी मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म में बच्‍चों की की कहानी को दिखाया गया है। ब्रह्मानंद ने कहा, फिल्म की कहानी एक बच्ची और उसके भाई की जिंदगी के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का बाल दिवस पर रिलीज होना जायज है। तन्वी जैन द्वारा सह-निर्देशित इस फिल्म में झलकी नामक एक बच्ची की कहानी है, जो अपने भाई को ढूंढ़ती है।

ये फिल्‍म बालश्रम को लेकर बनाई गयी है। जिसमें 14 साल से कम उम्र के बच्‍चों से कुछ दबंगों द्वारा जबरदस्‍ती 12 से 14 घंटे काम कराया जाता है। इस फिल्‍म में एक छोटी बच्‍ची को नायिका के रूप में दिखाया गया है। जो इस बाल मजदूरी का विरोध करती है। और इसके खिलाफ लड़ाई लड़‍ती है। नोबल पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी ने इस फिल्‍म की काफी प्रशंसा की है। फिल्म में बोमन ईरानी, तनिष्ठा चटर्जी, संजय सूरी, दिव्या दत्ता, गोविंद नामदेव के साथ दो बाल कलाकार आरती और गोरक्ष हैं। फिल्म में बोमन उन्हीं से प्रेरित किरदार को निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया था।