गोरखपुर: छठ के महापर्व पर गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन गोरखनाथ म‍ंदिर पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने व्रती महिलाओं को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और लोगों के साथ खूब सेल्‍फी भी खिंचवाई. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वे छठ माता से विनती करते हैं कि छठ माता की कृपा सभी पर बनी रहे. गुरु गोरखनाथ के मंदिर में आकर उन्‍हें काफी अच्‍छा लग रहा है. उन्‍होंने कहा कि वे गोरखपुर के हर घाट पर गए और हजारों-हजारों की भीड़ में भी लोग अपना ख्‍याल रख रहे हैं.

हजारों की संख्‍या में पहुंची महिलाएं गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर भी छठ महापर्व पर अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने और पूजन के लिए महिलाएं पहुंचीं. यहां पर उन्‍होंने अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया. हजारों की संख्‍या में महिलाएं यहां पर पहुंची. इस दौरान व्रती महिलाएं और उनके परिवार के लोग भी वहां पर पहुंचे. वैश्विक महामारी के काल में भी लोगों की आस्‍था और विश्‍वास में कोई कमी नहीं आई है. आस्‍था का महापर्व माने जाने वाले छठ पर मां की भक्ति देखते ही बनती है.

अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देकर किया नमस्‍कार गोरखनाथ मंदिर में भीम सरोवर के आसपास और परिसर के अन्‍य स्‍थानों पर भी अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए लोगों ने वेदियां बनाई हैं. ऐसे में व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोगों और बच्‍चों ने भी इस पर्व को उत्‍साह के साथ मनाया. गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को खिचड़ी के मेले जैसी भीड़ दिखाई दी. इस दौरान लोगों ने पूरी आस्‍था और विश्‍वास के साथ अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देकर नमस्‍कार किया.

लड़कियों और बच्‍चों ने ली सेल्‍फी गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी इस बीच व्रती महिलाओं के बीच पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने व्रती महिलाओं के बीच जाकर उनका वंदन किया. इस दौरान वहां मौजूद लड़कियों और बच्‍चों ने उनके साथ खूब सेल्‍फी ली. रवि किशन का सांसद होने के साथ बॉलीवुड अभिनेता के रूप में भी बड़ी ख्‍याति है. ऐसे में गोरखपुर में वे जहां भी पहुंचते हैं, उनके साथ सेल्‍फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. वे सहज अंदाज में लोगों के साथ सेल्‍फी भी खिंचवाते हैं.

छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे रवि किशन ने इस दौरान कहा कि वे आस्‍था के महापर्व छठ पर गोरखपुर के कई घाटों से होते हुए यहां गोरखनाथ मंदिर में आए हैं. उन्‍होंने कहा कि यहां का नजारा काफी अच्‍छा लग रहा है. यहां पर हजारों की संख्‍या में लोग अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए आए हैं. ऐसे में छठ मईया की लोगों के भीतर कितनी आस्‍था है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि वे कामना करते हैं कि छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: अब घर बैठे मंगवा सकते हैं हनुमानगढ़ी का प्रसाद, बड़ी भूमिका निभा रहा है डाक विभाग

UP: सीयूजी नंबर की हर कॉल खुद रिसीव करें अधिकारी, सीएम कार्यालय से होगी निगरानी