बिग बॉस फिनाले से महज सात दिन बाकी रह गए हैं। सात दिन पहले एक बार फिर घरवालों ने 'बिग बॉस' पर आरोप लगाए हैं। इस बार ये आरोप रश्मि देसाई और आसिम रियाज ने लगाए हैं।
पिछले एपिसोड में एक इम्यूनिटी टास्क हुआ। जिसमें नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस और माहिरा जेल में बंद थे। एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई थी। तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी होगी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी दिलाना चाहता होगा उसे जेल से बाहर निकाल देगा।
जैसे ही बजर बजा आसिम सिद्धार्थ को पकड़ते हुए दिखे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। लेकिन सिद्धार्थ चाबी लेने में कामयाब हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा मुझे दोबारा हाथ मत लगाना। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि 'आप लोगों को पहले भी बताया गया है ये टास्क फुर्ती का है, चाबी उठाने का है। ना कि किसी को ब्लॉक करने का नहीं और न ही बल प्रयोग करने का है। ऐसी कोई भी हरकत कोई नहीं करेगा।'
इसके बाद भी दोनों की बहस शुरू हो जाती है। आसिम कहते हैं- 'अभी धक्का तुमने मुझे मारा मैंने नहीं।' इसके बाद आसिम कहते हैं- 'इसकी बारी एनाउंसमेंट आ जाती है। ये ब्लॉक करे तो रणनीति है।' आसिम रश्मि से कहते हैं- 'जब शेफाली आपके ऊपर चढ़ी थी तब तो बीच में बोलने कोई नहीं आया। तब वो रणनीति थी।' इसके बाद रश्मि कहती हैं- 'बिग बॉस ये बहुत अनफेयर है। मकड़ी वाले टास्क में शेफाली मेरे ऊपर चढ़ी हुई थीं तब सब सही था।'
इसके बाद 'बिग बॉस' ने आसिम और रश्मि की क्लास लगाई। बिग बॉस ने कहा-'कुछ देर पहले जब बिग बॉस ने कहा कि ये काम रोका और कहा कि ये काम फुर्ती का है। आरोप लगाने से पहले सोच लीजिए कि जो भी नियम बनाए जाते हैं वो सिर्फ आप लोगों की भलाई को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं।' 'बिग बॉस' के ये कहते ही रश्मि और आसिम ने अपनी सफाई भी दी।