Ram Mandir Inauguration:लोकसभा चुनाव से पहले देश का पूरा माहौल राममय हो गया है. मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां हैं. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं को न्योता दिया गया है. इस बीच समारोह में कौन नेता शामिल होगा और कौन नहीं, इसे लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. क्या बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी इस समारोह में हिस्सा लेंगी या राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगी, इसका जवाब बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने दिया है.
बसपा सांसद मलूक नागर से जब राम मंदिर को लेकर सवाल किया गया कि क्या मायावती भी मंदिर के दर्शन करने जाएंगी, इसके जवाब में बसपा सांसद ने कहा मायावती सभी धर्मों और समुदाय के लोगों का आदर सम्मान करती हूं. उनका किसी को लेकर कोई विरोध नहीं हैं. राम मंदिर के उद्घाटन में जाना है या नहीं इसका फ़ैसला भी वो ख़ुद ही करेंगी.
राम मंदिर दर्शन करेंगी मायावती?मलूक नागर ने कहा, 'बहनजी मायावती सभी जाति, धर्मों के लोगों का, सभी धर्मों में जिसकी, जिसमें आस्था है उसका आदर करती हैं. किसी पर भी उनको विरोध नहीं होता है. मैं पिछले 17 सालों से बसपा में हूं, मैं ये देखता हूं कि वो किसी भी धार्मिक स्थान पर नहीं जाती है. वहाँ जाना है या नहीं जाना है उसका फ़ैसला खुद मायावती ही लेंगी.
आपको बता दें कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा में कौन नेता शामिल होगा कौन नहीं इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. जहां टीएमसी, सीपीएस की और से इसमें शामिल होने की संभावना से इनकार कर दिया गया है तो वहीं कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी इसमें शामिल होंगी या नहीं इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि अगर उन्हें न्योता मिलेगा तो वो ज़रूरी जाएंगें, नहीं तो बाद में दर्शन करेंगे.
