एबीपी गंगा, इस नए साल में राजकुमार राव पर सबकी नज़रें रहेंगी l स्त्री ने उन्हें एक नया बूस्ट दिया है और इस बार उनके जोड़ी नागिन से गोल्डन गर्ल बनी ग्लैमर क्वीन मौनी रॉय के साथ बनी है। मौनी रॉय ने फिल्म ‘गोल्ड’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद उनके पास कई फिल्मों की लाइन लग चुकी है। वो ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना में नजर आएंगी। इस फिल्म में ये दोनों एक पॉपुलर गुजराती गाने पर थिरकते नजर आएंगे। इस फिल्म में गुजराती गाना ओढनी ओढू को रिक्रिएट किया जाएगा। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है l इसका निर्देशन मिखिल मुसले कर रहे हैं, जिनकी 2016 में बनी गुजराती भाषा की फिल्म फिल्म रॉंग साइड राजू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। मेड इन चाइना के इस गाने में मौनी रॉय और राजकुमार का एथनिक लुक नजर आएगा। इसे विजय गांगुली कोरियोग्राफ करेंगे। इसकी शूटिंग मुंबई के पवाई में आने वाले हफ्तों में तीन दिनों तक होगी।