एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया और खबरों पर वो लगातार बनी हुई हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन हो या फिर छुट्टियों के दिन प्रियंका पति निक जोनस के साथ सुर्खियों में छाई रहती हैं। दोनों एक-दूसरे की सीक्रेट को भी बात करते हैं और अब प्रियंका ने एक बार फिर से निक जोनस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने एक वेबसाइट को ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी और निक जोनस को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने पति निक जोनस के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पति उनके लिए हर समय काफी आकर्षित रहते हैं और हर दिन सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं।
प्रियंका ने निक के साथ रिश्ते को लेकर कहा कि 'जब मैं सोकर उठती हूं तो निक मेरे चेहरे को देखना पसंद करते हैं। मैं कहती हूं कि एक मिनट रुको, मैं हल्का सा मेकअप कर लूं। मेरी आंखें उस वक्त भारी होती हैं लेकिन उन्हें वह बहुत प्यारी लगती हैं। मुझे ये अजीब तो लगता है लेकिन मैं उन्हें ऐसा करने देती हूं।'
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक को एक परफेक्ट पति बताते हुए कहा कि एक महिला अपने पति से क्या चाहती हैं। वह प्यार करें, आपकी तरफ देखे। वह ऐसा सब करते हैं। लेकिन कई बार थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन बहुत अच्छा भी लगता है।
गौरतलब है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों सितारों ने एक और दो दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की रस्में पूरी की थीं। शादी के बाद से प्रियंका ज्यादा वक्त अमेरिका में ही बिताती हैं। अक्सर घूमते हुए उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कुछ वक्त पहने क्रूज पर होलीडे एन्जॉय करते हुए प्रियंका निक के साथ नजर आई थीं।