एक्सप्लोरर

माघ मेले में बसंत पंचमी के दिन उमड़ा जनसैलाब, 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

Magh Mela 2026: उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बसंत पंचमी पर प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 22 मेला विशेष गाड़ियों का संचालन किया गया.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी माघ मेले में शुक्रवार को बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. प्रयागराज मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात 12 बजे से ही लोगों का संगम क्षेत्र में आगमन और स्नान जारी है और आज बसंत पंचमी पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, “बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई. पावन संगम में 'आस्था की डुबकी' सभी के लिए शुभ-फलदायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, मां गंगा से यही प्रार्थना है.”

मेलाधिकारी ऋषिराज ने कहा कि माघ मेला 2026 में अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं. माघ मेला के चौथे स्नान पर्व पर कल्पवासियों सहित मेला क्षेत्र में सभी प्रमुख संतों और धर्माचार्यों ने डुबकी लगाई.

उन्होंने बताया कि पूर्वाम्नाय श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अपने शिष्यों के साथ त्रिवेणी तट पर पहुंचे. शंकराचार्य प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान से पैदल चलकर संगम नोज पहुंचे और पूरी सादगी के साथ मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन धारा में स्नान किया.

मेला क्षेत्र के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब 

मेलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा सभी दंडी स्वामी संतों, रामानंदी और रामानुजाचारी संतों ने भी बसंत पंचमी में गंगा और त्रिवेणी में डुबकी लगाई. किन्नर अखाड़े के सदस्य भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ संगम तट पहुंचे और स्नान किया. उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब मौजूद रहा. कंट्रोल रूम के माध्यम से श्रद्धालुओं के आवागमन पर नजर रखी गई. पूरे मेला क्षेत्र में 400 से अधिक कैमरे क्रियाशील हैं.

बसंत पंचमी स्नान का विशेष महत्व- तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 22 मेला विशेष गाड़ियों का संचालन किया गया. तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि चूंकि प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का वास है, इसलिए यहां बसंत पंचमी स्नान का विशेष महत्व है. बसंत पंचमी पर पीला वस्त्र धारण करने, पीली वस्तुओं का दान करने का विधान है.

माघ मेला 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टरों में लगाया गया- सौम्या अग्रवाल

उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के दिन से ही ऋतु परिवर्तन का एहसास जनमानस को होने लगता है और लोग गुलाल आदि लगाकर इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं. मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि माघ मेला 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टरों में लगाया गया है. मेला क्षेत्र में 25,000 से अधिक शौचालय बनाए गए हैं और 3500 से अधिक सफाईकर्मी तैनात हैं.

माघ मेले में 12,100 फुट लंबे घाटों का निर्माण 

पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं. उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए इस बार 42 अस्थायी पार्किंग हैं जिनमें लगभग एक लाख से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे. उन्होंने बताया कि माघ मेला 2025-26 में कुल 12,100 फुट लंबे घाटों का निर्माण किया गया है जिनमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Elder Abuse Awareness Day: विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर सीएम योगी का संदेश, वृद्धों के लिए किए बड़े ऐलान
विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर सीएम योगी का संदेश, वृद्धों के लिए किए बड़े ऐलान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने दोनों ओर से घेरा! अयोध्या में फिर फंसी बीजेपी?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने दोनों ओर से घेरा! अयोध्या में फिर फंसी बीजेपी?
'ऐसी तकरीर न दें जिससे समाज में..', मौलाना कल्बे जव्वाद ने दी असदुद्दीन औवेसी को कड़ी हिदायत
'ऐसी तकरीर न दें जिससे समाज में...', मौलाना कल्बे जव्वाद ने दी असदुद्दीन औवेसी को कड़ी हिदायत
उत्तराखंड: पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, वायरल ऑडियो विवाद से है जुड़ा मामला
उत्तराखंड: पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, वायरल ऑडियो विवाद से है जुड़ा मामला

वीडियोज

US Iran Peace Deal: होर्मुज का रास्ता फ्री या लगेगा टैक्स? | Khamenei | Breaking | Hormuz | Trump
Crude Price Crash: US-Iran डील से सस्ता हुआ कच्चा तेल | War | Middle East Crisis | Hormuz | Trump
Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने बिगाड़ दिया था अमेरिका का पूरा पीस प्लान! ट्रंप बोले- Very Difficult Guy, उन्हें US का...'
नेतन्याहू ने बिगाड़ दिया था अमेरिका का पूरा पीस प्लान! ट्रंप बोले- Very Difficult Guy, उन्हें US का...'
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान अब भी ज्यादा
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान अब भी ज्यादा
होर्मुज खोलने से लेकर फ्रीज फंड के रिलीज तक, अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की ये हैं 14 बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने से लेकर फ्रीज फंड के रिलीज तक, US-ईरान के बीच शांति समझौते की ये हैं 14 बड़ी शर्तें
WI vs SL: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को चटाई धूल, इन 3 खिलाड़ियों ने बदल दी मैच की तस्वीर
WI vs SL: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को चटाई धूल, इन 3 खिलाड़ियों ने बदल दी मैच की तस्वीर
उर्मिला मातोंडकर के Ex पति मोहसिन ने की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरे शेयर कर लिखा-‘तुमने मेरी ज़िंदगी में रोशनी भर दी’
उर्मिला मातोंडकर के Ex पति मोहसिन ने की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरें भी कीं शेयर
Iran-US peace Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते से खुश पूरी दुनिया, अब खुलेगा होर्मुज, ब्रिटेन, पाकिस्तान, फ्रांस, जानें किस देश ने क्या कहा?
ईरान-अमेरिका शांति समझौते से खुश पूरी दुनिया, अब खुलेगा होर्मुज, ब्रिटेन, पाकिस्तान, फ्रांस, जानें किस देश ने क्या कहा?
Diabetes Shoulder: कंधे के दर्द से लेकर जकड़न तक, ये लक्षण न करें इग्नोर, डॉक्टर ने डायबिटीज को लेकर दी चेतावनी
कंधे के दर्द से लेकर जकड़न तक, ये लक्षण न करें इग्नोर, डॉक्टर ने डायबिटीज को लेकर दी चेतावनी
Viral Video: भाई की ड्राइविंग स्किल देख मुंह को आ जाएगा कलेजा, गली में जो मिला ठोकता गया; देखें वायरल वीडियो
भाई की ड्राइविंग स्किल देख मुंह को आ जाएगा कलेजा, गली में जो मिला ठोकता गया; देखें वायरल वीडियो
Embed widget