एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में मामूली बारिश में ही पानी में डूबा स्कूल, जलभराव में तैराकी कर रहे बच्चे

UP News: जलभराव बच्चों के लिए खेलने और तैराकी सीखने का जरिया बन गया है. बच्चे रेलिंग पर चढ़कर कमर तक भरे पानी में कूद रहे हैं और तैराकी का भी लुत्फ उठा रहे हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में बेसिक शिक्षा विभाग के संडवा चंद्रिका ब्लाक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अंतू देहात में जलभराव (Waterlogging) का आलम यह है कि कमरों तक  पानी भर गया है और स्कूल पूरी तरह से उफनते तालाब की शक्ल अख्तियार कर चुका है. तालाब बन चुके स्कूल में शिक्षकों तक की भीतर जाने की हिम्मत नहीं है तो बच्चों की क्या बिसात. तिमाही परीक्षा की मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं ऐसे में लबालब भरे स्कूल में कैसे पढ़ाई होगी. ऐसे हालात में बच्चों की पढ़ाई भी भगवान भरोसे है. 

जलभराव में तैराकी सीख रहे बच्चे
वहीं अभिभावकों की भी जान अटकी हुई है लेकिन इस तरह का जलभराव बच्चों के लिए खेलने और तैराकी सीखने का जरिया बन गया है. बच्चे दिव्यांग वोटरों के लिए बनाए गए रास्ते की रेलिंग पर चढ़कर कमर तक भरे पानी में कूद रहे हैं और तैराकी का भी लुत्फ उठा रहे हैं. 

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने क्या कहा
इस विद्यालय के बगल में स्थित डिग्री कालेज के प्राचार्य एसके शुक्ला का आरोप है कि ये विद्यालय हमारे कालेज परिसर में अवैध रूप से बना दिया गया है जबकि इस विद्यालय के लिए दूसरी जगह जमीन आवंटित है. इसके लिए विभाग के अफसरों को कई बार पत्र भी लिखा गया है लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. 

UP Breaking News Live: मंत्री दिनेश खटीक की नाराजगी का दिखा असर, अब विभाग में राज्यमंत्रियों के बांटे गए काम

प्राचार्य ने कहा, इस विद्यालय में इतना पानी भरा हुआ है कि शिक्षक घर बैठने को मजबूर हो गए हैं तो वहीं यहां पढ़ने वाले बच्चे अब आते ही नहीं. जो बच्चे आते भी हैं वे बस्ता सड़क पर रखकर और जान को जोखिम में डालकर रेलिंग पर चढ़कर पानी में कूदते हैं जिससे बच्चों को चोट लगने का भी खतरा बना रहता है. 

अब बड़ा सवाल यह है कि इस विद्यालय को बनाते समय जमीन अगर नीची थी तो मिट्टी डालकर उसे ऊंचा करके विद्यालय का निर्माण करना चाहिए था ताकि पढ़ाई का कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहता. यह हालत तब हैं जब जिले में मामूली बारिश ही हुई है. अगर सामान्य बारिश होती तो विद्यालय तो छह माह तक तालाब में ही तब्दील रहता.

UP News: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर राहत, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
Dhurandhar BO Day 8: 'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन कर दी बमफाड़ कमाई, तोड़े 'पुष्पा 2' से लेकर 'छावा' -'गदर 2' के रिकॉर्ड
'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन भी खूब छापे नोट, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
Dhurandhar BO Day 8: 'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन कर दी बमफाड़ कमाई, तोड़े 'पुष्पा 2' से लेकर 'छावा' -'गदर 2' के रिकॉर्ड
'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन भी खूब छापे नोट, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
कैसे करें बोर्ड एग्जाम की प्रिपरेशन? यहां जानें बढ़िया मार्क्स लाने का आसान फार्मूला
कैसे करें बोर्ड एग्जाम की प्रिपरेशन? यहां जानें बढ़िया मार्क्स लाने का आसान फार्मूला
Birth Tourism: किस देश की महिलाएं अमेरिका में सबसे ज्यादा पैदा करती हैं बच्चे, किस नंबर पर है भारत?
किस देश की महिलाएं अमेरिका में सबसे ज्यादा पैदा करती हैं बच्चे, किस नंबर पर है भारत?
शुगर से लेकर स्लीप तक… इन 5 बदलावों से बढ़ सकती है आपकी लाइफस्पैन
शुगर से लेकर स्लीप तक… इन 5 बदलावों से बढ़ सकती है आपकी लाइफस्पैन
Embed widget