अमेठी: कोरोना संकट काल में भी पक्ष और विपक्ष के बीच वोस्टर वार का सिलसिला जारी है. अब अमेठी में पोस्टर वार शुरू हो गया है. जहां जिलेभर में सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लापता होने के पोस्टर चिपकाए गए हैं. लापता पोस्टर्स के साथ ही उनसे कई सवाल भी पूछे गए हैं.
दरअसल, सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ 'लापता सांसद से सवाल' नाम के पोस्टर लगाए गए. कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने भी इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी को निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा, 'स्मृति ईरानी जी MP बनने के बाद 2019 के 22 जून को पहली बार, 6 जुलाई 4 घंटे, 28 अगस्त 2 घंटे, बीच में एक बार 4 घंटे के लिए ही आईं. बहुत लंबा समय हो गया है, अमेठी में आपके कुछ कार्यकर्ता और हम सब अमेठी वासी भी आपको बहुत याद कर रहे हैं. घंटों में नहीं कुछ दिन तो बिताइए अमेठी में.'
क्या आप अमेठी में सिर्फ कंधा देने आएंगी? लापता सांसद स्मृति ईरानी से सवाल पूछने वाले पर्चे जिले के कई स्थानों पर चस्पा किए गए हैं. जिसमें पूछा गया है कि क्या अब आप अमेठी में सिर्फ कंधा ही देने आएंगी.' 'आपके लिए शायद टूर हब है अमेठी...' पर्चे में ये भी लिखा गया है कि स्मृति इरानी जी आज करोना महामारी के दर्द से अमेठी की समस्त जनता भयभीत और त्रस्त हैं, हम ये नहीं करते कि आप गया हैं.