टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान भी बाकी स्टार्स की ही तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही हम ये भी जानते हैं कि हिना खान सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं।ऐसे में घर के कामों में किसी सहायक की मदद न लेने और घर से बाहर न निकलने के विकल्प ने लोगों को 'बिग बॉस' के घर में बंद होने जैसा कई अहसास कराया है। लेकिन 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी हिना खान का कहना है कि रियलिटी शो में भाग लेना और चल रहे कोविड-19 लॉकडाउन का अनुभव एक जैसा नहीं है।
Hina Khan ने बताया 'बिग बॉस' का घर और Covid-19 के क्वारंटीन में रहना कैसे है अलग-अलग
एजेंसी | 28 Apr 2020 03:15 PM (IST)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस हिना खान का कहना है कि दूसरों की तरह वो भी घर का काम कर रही है और ऑनलाइन उपलब्ध मनोरंजन सामग्री से खुद का मनोरंजन कर रही हैं
