नई दिल्ली, एबीपी गंगा। बॉलिवुड के मशूहर अभिनेता इरफान खान का बुधवार को कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर तमाम राजनेताओं ने इस अभिनेता को अपनी श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इरफान के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया।

पीएम ने लिखा कि इऱफान का निधन ''सिनेमा और थियेटर की दुनिया के लिये बड़ी छति है। उन्हें अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के लिये याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें''।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर दुख जताया । उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि इरफान ने भारतीय फिल्मों की छवि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत की। फिल्म इण्डस्ट्री की वे पहचान थे।

शाह ने लिखा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुये लिखा कि वह एक बेहद प्रतिभावान व बहुमुखी प्रतिभा के कलाकार थे।

मुझे बेहद अफसोस है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

वहीं इरफान खान के गृह राज्य राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके असमय निधन पर बेहद अफसोस है। उन्होंने कहा भगवान उनके परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति दें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के कलाकार थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये उनकी फिल्म 'पान सिंह तोमर' में उनके अभिनय को याद किया।

उन्होंने लिखा कि इस फिल्म में उनके द्वारा किये गये अभिनय को लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा।