Case Registered Against SP Leader: सुल्तानपुर में सपा के कार्यकर्ताओं के बीच अंतरकलह अब थाने तक पहुंच गई है. सपा नेता मेराज अहमद के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद ताहिर खान और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सपा नेताओं के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है.
दरअसल, गुरुवार को सुल्तानपुर जिले में सपा का धरना प्रदर्शन चल रहा था. आरोप है कि इस दौरान पूर्व सांसद ताहिर खान ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव को खुलेआम पीट दिया. सपा नेताओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.
अब पुलिस ने सपा नेता मेराज अहमद की तहरीर पर पूर्व सांसद ताहिर खान और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मेराज अहमद ने पूर्व सांसद और उनके भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है. मेराज ने बताया था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वे वहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं. पूर्व सांसद ताहिर खान भी वहीं से चुनाव लड़ना चाहते हैं. जब उन्हें मेराज द्वारा टिकट मांगने की जानकारी लगी तो वो नाराज हो गए और बीच चौराहे पर मेराज की पिटाई करने लगे.
आरोपी नेता की सफाईवहीं आरोपी पूर्व सांसद व सपा नेता ताहिर खान ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों जानते हैं. उनके ऊपर लगा आरोप निराधार है.
ये भी पढ़ें:
