रामपुर. कोरोना काल में भी प्रदेश में नशे का धंधा तेजी से फैल रहा है. रामपुर के शहजाद नगर में पुलिस ने छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि तस्करों ने गांजे की पुड़िया बना रखी थी और इन्हें बेचने की फिराक में थे.

खबर के मुताबिक, पुलिस को इलाके में नशा तस्करों के बारे में जानकारी मिली थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर गांजे की तस्करी करने जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि इनके पास से 9 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है.

तस्करों ने गांजे की 87 पुड़िया और 4 पैकेट बनाए थे. पुलिस ने उन्हें थाना क्षेत्र के झुनिया मोड़ पर पकड़ लिया. आरोपियों में अय्यूब थाना टांडा रामपुर का निवासी है. उसके साथी आबिद हुसैन और गुलाम नबी बरखेड़ा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद के निवासी हैं.

पुलिस फिलहाल इन तस्करों से पूछताछ और जानकारी इकट्ठा कर रही है.

ये भी पढ़ें:

बाबरी मस्जिद मामले में सीबीआई ने अदालत में लिखित दलीलें दाखिल की

मेरठ: असम में शहीद हुये लेफ्टिनेंट के परिजन धरने पर बैठे, सरकार से की नौकरी की मांग