एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi: काशी को पीएम मोदी का डबल गिफ्ट, फाइव स्टार टेंट सिटी और दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज का उद्घाटन

MV Ganga Vilas Cruise Tent City Varanasi Inauguration: वाराणसी को पीएम मोदी ने डबल गिफ्ट दिया है. एक तरफ एमवी गंगा विलास लग्जरी क्रूज को हरी झंडी दिखाई गई, तो वहीं टेंट सिटी की भी सौगात मिली.

Key Events
PM Modi Live Updates Narendra Modi Speech Highlights MV Ganga Vilas Cruise Tent City Varanasi Inauguration Photos PM Narendra Modi: काशी को पीएम मोदी का डबल गिफ्ट, फाइव स्टार टेंट सिटी और दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज का उद्घाटन
(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) फोटो क्रेडिट- एबीपी

Background

PM Narendra Modi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर एमवी गंगा विलास लग्जरी क्रूज को हरी झंडी दिखाएंगे. वह इस अवसर पर बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में अंतर्देशीय जलमार्ग की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. संभागीय आयुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाएंगे और शुक्रवार को गंगा तट पर टेंट सिटी का भी उद्घाटन करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने अपनी प्राचीन आत्मा को बरकरार रखते हुए खुद को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है. रविदास घाट पर एक समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सबार्नंद सोनोवाल सहित अन्य मंत्री और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे.

वाराणसी में जश्न का माहौल
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार की शाम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में एक संगीत समारोह, 'सुर सरिता- गंगा की सिम्फनी' का आयोजन किया, जहां प्रसिद्ध संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.' केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम), कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा पर एक मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी, 'अर्थ गंगा' को भी कंसर्ट से पहले वाराणसी से झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

इस मौके पर क्रूज को हरी झंडी दिखाने और टेंट सिटी का उद्घाटन करने के अलावा, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी मॉड टर्मिनल, गाजीपुर के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया और बलिया जिले के कंसपुर में चार फ्लोटिंग कम्युनिटी जेटी का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, प्रधान मंत्री द्वारा बिहार में दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पटना के पानापुर और बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों के लिए आधारशिला रखी जाएगी. वह गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के लिए समुद्री कौशल विकास केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे.

12:05 PM (IST)  •  13 Jan 2023

राष्ट्रीय जलमार्ग पूरे देश के लिए एक मॉडल- मोदी

पीएम ने कहा कि गंगा पर बन रहा राष्ट्रीय जलमार्ग पूरे देश के लिए एक मॉडल की तरह विकसित हो रहा है. ये राष्ट्रीय जलमार्ग ट्रांसपोर्ट, ट्रेड और टूरिज्म  के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है.

11:34 AM (IST)  •  13 Jan 2023

क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर देगा. विदेशी पर्यटकों के लिए तो ये आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे, वो भी अब पूर्वी-उत्तर पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि ये क्रूज जहां से भी गुजरेगा वहां पर विकास की नई लाइट तैयार करेगा. क्रूज़ टूरिज्म के लिए ऐसी ही व्यवस्थाएं हम देशभर की नदी जलमार्गों में तैयार कर रहे हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल

वीडियोज

T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़
Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
महाराष्ट्र: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
Video: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
First Traffic Signal: दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
Embed widget