PM Narendra Modi Nomination: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान उन्होंने चार ऐसे प्रस्तावकों का चयन किया है जिसके बारे में लगातार चर्चा हो रही है. उनमें से एक रहे हैं वाराणसी के गंगा किनारे रामघाट के रहने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़. यह ज्योतिष विद्या के साथ-साथ वैदिक विषयों के जानकार माने जाते हैं. इन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी मुहूर्त निर्धारित किया था. गणेश्वर शास्त्री प्रधानमंत्री मोदी के साथ नामांकन स्थल पर ठीक उनके बगल में मौजूद थे और इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी काफी समय तक उनसे बातचीत करते भी नजर आए. 'स्वास्थ्य कैसा है आपका? पीएम मोदी'
नामांकन के ठीक बाद बाहर निकले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ से एबीपी लाइव ने जब बातचीत की तो उन्होंने बताया कि - प्रधानमंत्री मोदी बेहद सहज स्वभाव वाले व्यक्ति हैं. उन्होंने आदर पूर्वक हमारा सम्मान किया. साथ ही हमारे स्वास्थ्य के बारे में और संस्कृत विद्यालय के बारे में हमसे पूछा. निर्धारित नक्षत्र में उन्होंने नामांकन दाखिल किया, हमारी तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं हैं. वह राष्ट्र हित के लिए और समाज की उन्नति के लिए कार्य करते रहें, हमारी ईश्वर से प्रार्थना है.
नुसरत अंसारी नहीं लड़ पाएंगी चुनाव! सामने आई ये वजह, अफजाल पर डीएम ने दी अहम जानकारी
वाराणसी के चार स्थानीय नागरिक बने पीएम के प्रस्तावक 14 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी की लोकसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल किया. सुबह ही इस बात की पुष्टि हुई कि प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के चार स्थानीय नागरिकों को ही अपने प्रस्तावक के रूप चुना है. जिसमें संजय सोनकर, बैजनाथ पटेल, आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और लालचंद कुशवाहा का नाम शामिल है. वाराणसी जनपद के साथ-साथ देश में भी इस बात की खूब चर्चा हो रही कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे नाम को अपने प्रस्तावक के रूप में तय किया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.
