प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. इसमें देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,690 करोड़ रुपये भेजे गए. उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान इससे लाभान्वित हुए, जिनके खाते में 4482.19 करोड़ की ‘सम्मान निधि’ आई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दीपावली से पहले इस उपहार के लिए किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Continues below advertisement

दो हजार रुपये आए हर किसान के बैंक खाते में 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित हुई. इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी.

किसानों की खुशहाली में गांवों की समृद्धि- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दीपावली से पहले मिले उस उपहार के लिए उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार जताया. मुख्यमंत्री ने लिखा कि किसानों की खुशहाली में गांवों की समृद्धि और गांवों की समृद्धि में राष्ट्र की प्रगति निहित है.

Continues below advertisement

इसी संकल्प के साथ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के अंतर्गत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे अंतरित की. इससे उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान साथी लाभान्वित हुए हैं.

मुख्यमंत्री ने लिखा कि अन्नदाता किसान बंधुओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उनकी आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. दीपावली से पूर्व प्राप्त इस उपहार के लिए उत्तर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी.

उत्तर प्रदेश के किसानों को मिला बड़ा लाभ

शुक्रवार को 4482.19 करोड़ जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में अब तक 107,943.95 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं.

वर्षधनराशि- 

  • 2018-19 2238.92 करोड़ 
  • 2019-2011006.87 करोड़ 
  • 2020-2114,432.14 करोड़ 
  • 2021-2215,775.52 करोड़ 
  • 2022-2312,454.32 करोड़ 
  • 2023-2413,808.48 करोड़ 
  • 2024-2515,594.74 करोड़ 
  • 2025-2613727.85 करोड़
  • 2026-27 (अप्रैल-जुलाई) 4422.92 करोड़ 
  • 2026-27 (अगस्त-नवंबर) 4482.19 करोड़
  • कुल प्राप्त राशि - 1,07,943.95 करोड़ रुपये