एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Price Hike: लखनऊ और आगरा में पेट्रोल की कीमतों ने लगाई सेंचुरी, डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी

Petrol-Diesel Price Hike in UP: लखनऊ में पेट्रोल आज 100.29 रुपये लीटर हो गया है. डीज़ल की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. आगरा में भी आज पेट्रोल की कीमतें पहली बार 100 के पार पहुंच गईं हैं.

Petrol Diesel Price in Lucknow Uttar Pradesh: क्रिकेट के मैदान में तो देशवासियों को भारतीय खिलाड़ियों से हमेशा शतक की उम्मीद लगी रहती है, लेकिन जिस तरह से पेट्रोल (Petrol) की कीमतों ने शतक लगाया है उसने वाकई आम आदमी की जेब पूरी तरह से ढीली कर दी है. ये ऐसा शतक है जिसे हर कोई नापसंद कर रहा है. देश में डीजल (Diesel), पेट्रोल और एलपीजी (LPG) के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. पेट्रोलियम पदार्थों में रोजाना बढ़ोतरी से आम हो या खास हर कोई परेशान है. लगातार पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल की कीमतों में हो रहे इजाफे से इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है. इसके अलावा घरेलू रसोई गैस सिलिंडर में भी बढ़ोतरी हुई है. घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की क़ीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

लखनऊ में ये है पेट्रोल की नई क़ीमत

लखनऊ में पेट्रोल आज 100.29 रुपये लीटर हो गया है. डीज़ल की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. कल तक डीज़ल की क़ीमत 91.27 रुपये लीटर थी. जिसकी नई क़ीमत अब 92.7 पैसा हो गई है. घरेलू रसोई गैस सिलिंडर भी 15 रुपये बढ़ा गया है. जिसकी अब नई कीमत 937.50 रुपये हो गई है.

आगरा में भी पेट्रोल 100 के पार

आगरा में महंगाई ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आम उपभोक्ता कभी नहीं चाहेगा. दरअसल आगरा में भी आज पेट्रोल की कीमतें पहली बार 100 के पार पहुंच गईं हैं. आगरा में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100 रुपए 11 पैसे हो गई है.

बता दें कि पेट्रोल की आज की कीमत 100.11 रुपये लीटर है. कल पेट्रोल की कीमत कल...99.82 रुपये लीटर थी. इसके अलावा डीज़ल की आज की कीमत 92.00 रुपये लीटर है. वहीं कल 91.65 रुपये थी.

बरेली में भी बढ़ी कीमत

बरेली की बात करें तो डीजल कल 90.73 रुपये लीटर था तो वहीं आज डीजल के दाम में इजाफा हुआ है और आज डीजल 92.08 रुपये लीटर हो गया है. जबकि पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल कल बरेली में 100.14 रुपये लीटर था तो वही आज पेट्रोल के दाम 100.43 रुपये लीटर बिक रहा है. एलपीजी के दामों में बेतहासा बढ़ोतरी से घर का बजट बिगड़ने लगा है. बरेली में पिछले दो दिनों में एलपीजी के दामों में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कल तक घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपये का था तो आज 918 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर बिक रहा है.

नोएडा में भी आया उछाल

वहीं नोएडा में पेट्रोल और डीजल के रेट में भी उछाल आया है. जहां कल डीज़ल के दाम 92.18 पैसे ओर पेट्रोल के 100.35 पैसे थे वहीं आज डीजल के दाम 92.33 पैसे ओर पेट्रोल के 100.64 पैसे हैं. यानी कल से आज के बीच मे डीज़ल के दामों में 15 पैसे और पेट्रोल में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Violence: प्रियंका गांधी बोलीं- पीड़ितों को मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए, इस्तीफा दें गृहराज्य मंत्री

Lakhimpur Kheri Incident: HC के रिटा. जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव करेंगे लखीमपुर मामले की जांच, राज्यपाल ने किया नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget