'BCCI के परिवार से कोई नहीं गया', भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शहीद शुभम की पत्नी हुईं भावुक
UP News: ऐशान्या द्विवेदी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BCCI को इस चीज को एक्सेप्ट ही नहीं करना चाहिए था कि पाकिस्तान के साथ भारत मैच खेले.

एशिया कप 2025 के लिए आज रविवार (14 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है. अब इस मैच को लेकर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां द्विवेदी की प्रतिक्रिया आई है, उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने की अपील की है.
ऐशान्या द्विवेदी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BCCI को इस चीज को एक्सेप्ट ही नहीं करना चाहिए था कि पाकिस्तान के साथ भारत मैच खेले. यह बहुत बड़ी हमारे ही देश में लोग गलती कर रहे हैं इस चीज को एक्सेप्ट करके. BCCI की इमोशंस मुझे लगता है ही नहीं उन 26 परिवार की तरफ, वो 26 परिवार उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए जवान. इन सबकी मौत आपके लिए कोई फर्क नहीं है, इन सबकी शहादत आपके लिए कोई वैल्यू नहीं रखती. शायद इसलिए क्योंकि आपके घर से कोई नहीं गया. BCCI के जितने भी लोग हैं उनकी फैमिली से कोई नहीं गया इसलिए कोई नहीं बोल रहा. शायद इसलिए कोई रिएक्शन नहीं दे रहा, दूसरी चीज ये क्रिकेटर्स हमारे कहां सो रहे हैं?
हमें इंडिया पाकिस्तान का मैच बॉयकॉट करना है- ऐशान्या
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अगर बोला जाता है कि नेशनलिटी है किसी में तो क्रिकेटर्स में होती है. जितना मैंने सुना है जितना मैंने समझा है, इसीलिए क्रिकेट को एक नेशनल गेम की तरह देखा जाता है. जबकि हॉकी हमारा नेशनल गेम है, उसके बाद एक भी क्रिकेटर एक दो के अलावा क्रिकेटर्स आए नहीं है ये बोलने कि नहीं हमें इंडिया पाकिस्तान का मैच बॉयकॉट करना है. हम पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहते. आप स्टैंड लो ना, BCCI की इतनी हिम्मत थोड़ी ना है कि आपके ऊपर बंदूक रख के आपको गेम खिलवा देगी। आप स्टैंड लीजिए अपने देश के लिए वो भी नहीं ले रहे हैं.
ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि आप अपने नेशन के लिए आप कुछ करना ही नहीं चाहते हो, आपके अंदर कुछ बचा ही नहीं है. आप एक छोटी सी बात समझिए, आपके साथ आपका पड़ोसी लड़ लेता है तो आप बात नहीं करते हो उससे. आपके पड़ोसी मुल्क ने आके आपके देश में घुस के आपके लोगों को हिंदू पूछ के मारा है और आप उसकी शक्ल देख के उसके साथ एक मैच खेलोगे. शायद ये टॉपिक मैं समझ पा रही हूं और ये नहीं समझ पा रहे हैं. मैं 28 साल की हूं और मुझे इतना समझ में आ रहा है कि इस मैच से जितना भी रेवेन्यू बनेगा क्योंकि आखिर में ये बात पूरी पैसे की बनती है.
पाकिस्तान सिर्फ आतंकवाद देश- ऐशान्या द्विवेदी
उन्होंने कहा कि जितना भी इस मैच से रेवेन्यू बनेगा, यह रेवेन्यू किस चीज के लिए यूज होगा? सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान इसको टेररिज्म में यूज करेगा. क्योंकि पाकिस्तान में आया हुआ 1 रुपया मात्र टेररिज्म में जाता है. वो देश सिर्फ आतंकवाद देश है. जब आपको यह बात पता है जब आपके देश में इतनी बार टेररिज्म अटैक हो चुका है तो आप उस देश के साथ मैच खेलोगे। आप उन्हें रेवेन्यू दोगे. आप उन्हें फिर तैयार करोगे कि वो आके हमें दोबारा मारें, हमारे देश में दोबारा घुसें. दोबारा मारें क्योंकि मजबूत करोगे ना आप उन्हें. मुझे नहीं समझ में आता क्यों.
गवर्नमेंट ने बोला था कि इंडिया पाकिस्तान का मैच नहीं होगा- ऐशान्या द्विवेदी
शहीद शुभम की पत्नी ने कहा कि आप लोगों के जरिए मैं हाथ जोड़ के जितने भी लोग मुझे सुन सकते हैं ना उन सब से यह बोलूंगी बॉयकॉट करिए इस मैच को. मत देखिए, आप उस दिन मैच मत देखिए. देखने मत जाइए, टीवी मत ऑन करिए मैच के टाइम पर. आप नहीं खोलोगे उनकी व्यूअरशिप नहीं आएगी, उनके पास पैसे नहीं आएंगे तो शायद हम एक बदलाव ला सकें. इतना आपको लगता है कि वो स्टैंड लेना चाहिए था. चाहे गवर्नमेंट हो, बीसीसीआई हो या अन्य लोगों को ऐसे पब्लिक को भी वो नहीं लिया गया. बिल्कुल नहीं लिया गया, गवर्नमेंट ने बोला था कि इंडिया पाकिस्तान का मैच नहीं होगा.
Source: IOCL























