Omprakash Rajbhar On Bulldozer: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने गुरुवार को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर बुलडोजर (Bulldozer) की आड़ में द्वेषपूर्ण व असंवैधानिक कार्रवाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार को उत्तर प्रदेश में न्यायालयों पर ताला लगा देना चाहिए. सुभासपा अध्यक्ष राजभर बलिया (Ballia) के रसड़ा में पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा.

योगी सरकार पर राजभर का आरोप

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ‘‘योगी सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर रही है. बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई की जा रही है. योगी सरकार को उत्तर प्रदेश में न्यायालयों में ताला लगा देना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के कारण देश में असामान्य परिस्थिति उत्पन्न हो गई है और खाड़ी देशों में रह रहे तकरीबन 90 लाख भारतीयों के समक्ष देश वापसी की नौबत आ गई है. 

UP Violence: प्रदर्शन के तरीके और पत्थरबाजी के सवाल पर भड़के तौकीर रजा, जुबान संभाल कर बात करने की दी धमकी

नूपुर शर्मा को लेकर कही ये बात

राजभर ने कहा कि मोदी सरकार को नुपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. बीजेपी का इस मसले पर कोई ध्यान नही है. उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर किए गए सवाल पर भी बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन करने से इंकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका दल विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगा. राजभर ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है. 

ये भी पढें- 

Azam Khan News: रामपुर की चुनावी सभा में छलका आजम खान का दर्द, कहा- इतिहास जुल्म को भी याद रखेगा...