लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

Continues below advertisement

ओम प्रकाश राजभर ने JPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा, “अखिलेश जी, आज ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए.” उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आप JPNIC पहुंचकर हंगामा करेंगे, भाषण देंगे और खुद को जेपी का अनुयायी बताएंगे, लेकिन जेपी के नाम की आड़ में अपनी सरकार के समय JPNIC में हुए खर्च हुए पैसों का हिसाब नहीं देंगे. हिसाब देने से भागिए मत.

864 करोड़ रुपये के खर्च और अधूरी परियोजना पर उठाए सवाल

राजभर ने कहा, “अखिलेश जी, JPNIC पर 864 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, फिर भी परियोजना पूरी नहीं हुई, इतना पैसा आखिर गया कहां?” वहीं राजभर ने JPNIC संचालन समिति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, “संचालन समिति में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और वसीम हसन की भूमिका क्या थी?”

Continues below advertisement

उन्होंने पूछा, “लोगों को बताइए कि आखिर इस समिति को क्या अधिकार मिलने थे? इसमें आपकी भूमिका क्या थी?” राजभर ने JPNIC में प्रस्तावित व्यावसायिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा, “JPNIC में होटल, क्लब, जिम और दूसरी व्यावसायिक सुविधाएं बनाई गईं.”

उन्होंने सवाल किया कि इन सुविधाओं से होने वाली कमाई किसे मिलनी थी और संचालन किसके हाथ में जाना था. राजभर ने कहा कि जनता के पैसे से संपत्ति बने और उसकी कमाई की व्यवस्था खुद लोगों के लिए हो, यह कौन सा समाजवाद था?

‘अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए’

राजभर ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “अखिलेश जी, आप अयोध्या से पर्चा भरिए. आपने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. आपकी यह चुनौती मुख्यमंत्री योगी ने स्वीकार कर आपको भी अयोध्या से सामने चुनाव लड़ने को कह दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “अब इधर-उधर की बात क्यों कर रहे हैं? अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए, वैसे हारेंगे आप ही, लेकिन कम से कम अपनी दी हुई चुनौती से तो मत भागिए.”

राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन पर PDA के नारे को लेकर घेरा

ओम प्रकाश राजभर ने सपा की पीडीए राजनीति पर भी निशाना साधा. राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “उम्मीदवारों के चयन में परिवार और धनपशु दिखे, इसमें पीडीए कहां गया?”

उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश जी, राज्यसभा की दो सीटें आईं तो आपने अपने चाचा रामगोपाल यादव और बड़े उद्योग समूह के जुड़े धनराज नाथवाणी को चुन लिया, क्या आपको दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से कोई नेता नहीं मिला?”

राजभर ने कहा कि सपा प्रमुख दिनभर पीडीए की बात करते हैं, लेकिन टिकट देने के समय अपना परिवार और धनपशु ही दिखता है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर पीडीए क्या सिर्फ भाषण और पोस्टरों के लिए है?

CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी