एक्सप्लोरर

BJP से गठबंधन, शिवपाल यादव और राहुल गांधी से मुलाकात, मायावती से बात, आखिर क्या है ओम प्रकाश राजभर का प्लान?

ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बयानों ने यूपी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. बीते कुछ दिनों में उन्होंने गठबंधन को लेकर बयानों के जरिए कई संकेत दिए हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बयानों ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है. दरअसल, बीते कुछ दिनों से उन्होंने बार-बार ऐसे बयान दिए हैं कि राजनीति हलचल तेज हो गई है. पहले उन्होंने मायावती (Mayawati) से फोन पर बात करने की बात कही थी. इसके अलावा कई बार बीजेपी (BJP) से गठबंधन के संकेत दिए. वहीं अब शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की बात कही है.

सुभासपा प्रमुख ने रविवार को कहा, "राहुल गांधी की यात्रा से वह प्रभावित हैं. कोई कहीं भी जा सकता है." उनकी ये टिप्पणी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के संदर्भ में थी. इस यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेताओं और समर्थकों के साथ ही बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं. अब सुभसपा प्रमुख ने भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने और राहुल गांधी से मुलाकात के संकेत दिए थे.

इससे पहले मऊ में उन्होंने बीजेपी से गठबंधन को लेकर जवाब देते हुए कहा था, "राजनीति में कोई कसम किसी ने खायी है. क्या बीजेपी और पीडीपी में गठबंधन एक होने की संभावना कभी थी? राजनीति में नेता बार बार कहता हूं कि नेता दुमुहिया सांप होते हैं. कब क्या बोल देंगे कुछ पता नहीं. " हालांकि उपचुनाव से पहले भी उन्होंने ऐसा ही एक बयान देकर बीजेपी के साथ गठबंधन पर दिया था. जबकि दो बार उनकी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ तस्वीरें भी सामने आई थी.

Pathan Controversy: पीएम मोदी पर जयंत चौधरी की विवादित टिप्पणी, अब बीजेपी बोली- 'घुस गया सपा का चरित्र'

शिवपाल से मुलाकात
वहीं ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव से मुलाकात की भी बात कही थी. तब उन्होंने कहा था, "मैंने सपा से तलाक मिल गया तो वहां से तलाक अब कबूल कर लिया. इसलिए अब मोर्चा की बात खत्म हो गई. उनका हमसे संबंध है, दोस्ती है. ये अलग बात है. हम शिवपाल यादव के पास जाएंगे. 18 के बाद 19 को बात करेंगे, उनसे मिलेंगे और सबसे मिलेंगे."

जबकि इस मीडिया चैनल के साथ बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था, "सौ फीसदी सच्चाई है. आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव से पहले हमने उस संबंध में बात की थी. बीएसपी चीफ ने कहा कि देखो मिलने पर बड़ी हलचल हो जाएगी. तब उन्होंने टेलीफोन से बात करने के लिए कहा था. तब हमारी और उनकी टेलीफोन पर बात हुई थी."

ऐसे में अगर देखा जाए तो ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के जरिए किसी भी गठबंधन में शामिल होने के संकेत दे रहे हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने गठबंधन को लेकर पुष्टी नहीं की है. बता दें कि उपचुनाव में भी सुभासपा ने अपना अलग प्रत्याशी उतारा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Mexico Currency: भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
Oman Vs Indian Rupee: ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 

वीडियोज

Crime News: यमुनानगर में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बिलाल गिरफ्तार | Haryana
दिलजले आशिक की खौफनाक दस्तक
'नबीन' अध्यक्ष.. बंगाल है लक्ष्य? | Nitin Nabin | BJP | PM Modi | Janhit With Chitra
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
क्या Delhi छोड़कर ही सांसें सुरक्षित हैं? Pollution से परेशान राजधानी | Bharat Ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India vs Mexico Currency: भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
Oman Vs Indian Rupee: ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
दिल की सेहत के लिए रामबाण इलाज, रोज पिएं ये 6 ड्रिंक्स जिससे कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
दिल की सेहत के लिए रामबाण इलाज, रोज पिएं ये 6 ड्रिंक्स जिससे कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
20 लाख दहेज और ब्रीजा कार न मिली तो जयमाला से पहले वापस कर दी बारात, रथ पर बैठे दूल्हे का वीडियो वायरल
20 लाख दहेज और ब्रीजा कार न मिली तो जयमाला से पहले वापस कर दी बारात, रथ पर बैठे दूल्हे का वीडियो वायरल
Bull and Bear Stock Terms: शेयर मार्केट में बुल एंड बियर का क्या होता है मतलब, जानें कहां से आए ये नाम?
शेयर मार्केट में बुल एंड बियर का क्या होता है मतलब, जानें कहां से आए ये नाम?
Embed widget