Noida News: गौतमबुद्ध नगर (gautam buddha nagar) के नोएडा (Noida) स्थित एक निजी स्कूल (private schools) में पढ़ने वाली दो छात्राओं से अश्लील हरकत (obscene act) करने वाले अध्यापक को जनपद न्यायालय (district court) ने पांच वर्ष कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. अर्थदंड जमा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. साल 2019 का है मामलापुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में स्थित एक स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक नीरज गंगवार पुत्र विजय बहादुर गंगवार निवासी जल वायु विहार ग्रेटर नोएडा ने दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत किया था. इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य लता राणा ने वर्ष 2019 में थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया था. पोक्सो-फर्स्ट द्वारा चल रही थी सुनवाईमीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की सुनवाई अपर जिला जज स्पेशल पोक्सो- फर्स्ट द्वारा की जा रही थी. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह, गवाहों की गवाही और पुलिस द्वारा पेश किये गये सबूत के आधार पर न्यायालय ने बुधवार को अपना निर्णय दिया.

UP Polls: वोटिंग के बीच 7वें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज, जौनपुर-चंदौली में PM मोदी करेंगे जनसभा, वाराणसी में अखिलेश-ममता और जयंत दिखाएंगे दम

पुलिस द्वारा उठाए जा रहे हैं सख्त कदमउन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है. वहीं महिलाओं के प्रति हुए अपराध की न्यायालय में चल रहे मुकदमों की पुलिस द्वारा भरपूर पैरवी की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Noida News: शराब पीकर पुलिस चौकी के सामने कार पर चढ़कर किया डांस और हंगामा, अब हुए गिरफ्तार