नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-33 स्थित बी-ब्लॉक मार्केट में प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही दुकानों का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया. लेंटर गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहाँ निर्माण कार्य चल रहा था.

Continues below advertisement

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं. मलबे से अब तक दो मजदूरों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है. मलबे में अभी भी कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिसके लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

गोरखपुर में दो बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप

Continues below advertisement

प्राधिकरण की तरफ से कराया जा रहा था दुकानों का निर्माण

हादसे की भयावहता का अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है. सेक्टर-33 के बी-ब्लॉक मार्केट में नोएडा प्राधिकरण द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था. 14 मजदूरो रोज़ की तरह काम में जुटे थे कि अचानक पूरा लेंटर ताश के पत्तों की तरह ढह गया.

मलबे में दबे लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-24 पुलिस और फायर विभाग की टीमें तुरंत एक्शन में आईं. जेसीबी और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार मलबा हटाया जा रहा है. अब तक दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है. आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और जिंदगियां फंसी हो सकती हैं, इसलिए बचाव दल बेहद सावधानी और तेजी से सर्च ऑपरेशन चला रहा है.

हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं

मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के हताहत (मृत्यु) होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पहली प्राथमिकता मलबे में दबे संभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है. इस हादसे की विस्तृत रिपोर्ट का अभी इंतजार है.

यूपी ने रचा एक और कीर्तिमान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिट्ठी लिखकर दी प्रदेश वासियों को बधाई