गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar Rojgar Mela) के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आने वाला है. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 14 जुलाई (सोमवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई निठारी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसमें देश की प्रमुख निजी कंपनियां भाग लेंगी.

यह आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, यज्ञ देव सिंह ने बताया कि इस मेले में 10 से अधिक नामचीन नियोक्ता कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में 500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी. 

युवाओं के लिए होंगे रोजगार अवसरये कंपनियां तकनीकी, प्रोडक्शन, सेल्स, कस्टमर सपोर्ट, निर्माण और सेवा क्षेत्र से जुड़ी होंगी. रोजगार मेले में भाग लेने के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई पास अभ्यर्थी अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षित युवक-युवतियां पात्र होंगे. यह मेला विशेष रूप से उन युवाओं के लिए उपयोगी होगा जो लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं.

यज्ञ देव सिंह ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजकीय आईटीआई, निठारी में समय से पहुंचें और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं.

करियर की राह खोलेगा रोजगार मेलायह रोजगार मेला न केवल युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे संपर्क का माध्यम देगा, बल्कि उनके लिए स्वावलंबन और उज्जवल करियर की राह भी खोलेगा. जिला प्रशासन और कौशल विकास मिशन की यह पहल जिले में बेरोजगारी कम करने की दिशा में एक मजबूत प्रयास मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: जयंत पाटील ने NCP-SP के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब शरद पवार ने इस नेता को दी जिम्मेदारी