प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना ने रफ्तार पकड़ रखी है. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले में अब प्रयागराज चौथे नंबर पर पहुंच गया है. यही वजह है कि प्रशासन ने यहां अब नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.
शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू कर्फ्यू का समय शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा. इस दौरान लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही दुकानें और बाजार खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है. दुकानें अब सुबह 9 बजे से ही खुलेंगी और नाइट कर्फ्यू से पहले ही बंद हो जाएंगी. वीकेंड लॉकडाउन पर खुलने वाली दवा-दूध और किराने की जरूरी दुकानें भी इसी समय पर ही खुलेंगी.
कोरोना के मामले में चौथे नंबर पर प्रयागराज प्रयागराज में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. संक्रमण के मामले में यह जिला अब यूपी में चौथे नंबर पर पहुंच गया है. तकरीबन 100 से ज्यादा मौतों और संक्रमितों की संख्या 7500 के करीब पहुंचने की वजह से यहां आज से नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट जता चुका है नाराजगी बतादें कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और यहां सरकारी अमले के ढुलमुल रवैये को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही नाराजगी जता चुका है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने तो हफ्ते भर पहले जिले के डीएम व एसएसपी को तलब भी कर लिया था और उन्हें हफ्ते भर के अंदर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया था. मामले की निगरानी के लिए अदालत ने दो वकीलों को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था. 25पचीस अगस्त को हाईकोर्ट में फिर से इस मामले की सुनवाई होनी है.
ये भी पढ़ें:
