मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉरर कॉमेडी जैसी फिल्म में कियारा आडवाणी ने कभी नहीं सोचा थी की वो काम करेगी। कियारा आडवाणी की दो फिल्में अगले कुछ महीनों में आ रही हैं। कियारा 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी और 'भूल भुलैया 2' में भी वो कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ी में नजर आएगी।
मुंबई में बुधवार को मीडिया के साथ बातचीत में कियारा ने कहा, "मैंने कभी भी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन 'लक्ष्मी बॉम्ब' के बाद 'भूल भुलैया2' आ रही है, ये दोनों ही काफी अलग तरह की फिल्में हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"
'भूल भुलैया 2' के निर्देशक अनीस बज्मी हैं और भूषण कुमार इसके निर्माता है। ये साल 2007 में आई हिट फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वेल है, अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। 'भूल भुलैया 2' 31 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी।
