बॉलीवुड अभिनेता और पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान ने राज्य में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित लोगों के लिए चिंता व्यक्त की है। तूफान ने ओडिशा के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित किया है। शाहरुख ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान की तबाही से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थना, सांत्वना और प्यार। खबर ने मुझे बहुत खालीपन महसूस कराया है।
उनमें से हर कोई मेरा अपना है। मेरे परिवार की तरह। हमेंोरीक्षा की घड़ी में मजबूत रहना चाहिए जब तक कि हम फिर से एक साथ मुस्कुरा न सकें।" अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है।
