उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने है. जहां एक मदरसे के उस्ताद ( कारी ) ने एक नाबालिक छात्र के साथ उस समय कुकर्म की घटना को अंजाम दे दिया, जब छात्र गांव में स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए रात में रुका था.

Continues below advertisement

इसी दौरान मदरसे के उस्ताद ने छात्र के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा. जिसके बाद अगले दिन जब पीडीत छात्र अपने घर पहुंचा तो उसने आप बीती अपने परिजनों को बताई जिस पर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी उस्ताद के विरुद्ध शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की.

मदरसे के कारी ने ही किया नाबालिक बेटे का रेप

मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र निवासी का है, जहां एक व्यक्ति ने लिखित शिकायती पत्र देते हुए ये आरोप लगाया था कि उसका 13 वर्षीय नाबालिक बेटा गांव में स्थित महदे रसीद मदरसे में पड़ता है, इसीलिए वह रात को मदरसे में ही सोता है. बीती 2 मई को मदरसे के उस्ताद ( कारी ) मोहम्मद तालिब ने उसके बेटे के साथ जबरदस्ती कुकर्म की घटना को अंजाम दिया, साथ ही उस्ताद ने किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी है.

Continues below advertisement

जिस पर पुलिस ने इस मामले में मदरसे के उस्ताद मोहम्मद तालिब के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2),351(3) और 5 एफ / 6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपी मदरसे के उस्ताद मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया.

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

कारी मोहम्मद तालिब को जेल भेजने की तैयारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना रतनपुरी के ग्राम भनवाड़ा के निवासी समजिर ने थाना रतनपुरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे नाबालिक 13 वर्षीय बेटे के साथ गांव के ही कारी एक मोहम्मद तालिब ने उसके साथ कुकर्म किया है. इस संबंध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और आज कारी मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेजने की विधि कार्रवाई की जा रही है.

ग्रेटर नोएडा: लव मैरिज के 3 महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, चिता से शव निकाल जांच में जुटी पुलिस