✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

मुजफ्फरनगर में कर्ज ने युवक को बनाया लुटेरा, ज्वेलरी शॉप से लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक चौधरी, मुजफ्फरनगर   |  धीरज गुप्ता  |  12 Feb 2026 03:12 PM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में ज्वेलरी शॉप से सोने की पांच अंगूठी की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए यह कदम उठाया था.

मुजफ्फरनगर में कर्ज ने युवक को बनाया लुटेरा, ज्वेलरी शॉप से लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लूट का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में कर्ज के बोझ तले दबे एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. बहन की शादी का बहाना बनाकर ज्वेलरी खरीदने पहुंचे युवक ने सर्राफा बाजार की एक दुकान से लाखों रुपये की सोने की पांच अंगूठियां चुरा लीं. हालांकि, पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, रतनपुरी थाना क्षेत्र के नगला रियावली गांव निवासी नाहिद 2 फरवरी को नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में शर्मा ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचा था. उसने बहन की शादी का हवाला देकर ज्वेलरी दिखाने को कहा. इसी दौरान मौका पाकर वह पांच सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया. घटना के बाद दुकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने चोरी की 5 सोने की अंगूठियां की बरामद

वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके बाद आरोपी नाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई सभी पांचों सोने की अंगूठियां बरामद कर ली हैं.

कर्ज चुकाने के लिए चोर बना आरोपी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उस पर कर्ज था और पैसों की जरूरत के चलते उसने यह कदम उठाया.

मामले की आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस

सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 2 फरवरी की शाम 6 से 7 बजे के बीच यह घटना हुई थी. मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे बरामदगी भी हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Published at: 12 Feb 2026 03:12 PM (IST)
Tags:muzaffarnagar policeUP NEWSMuzaffarnagar news
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर में कर्ज ने युवक को बनाया लुटेरा, ज्वेलरी शॉप से लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.