उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने पुलिस को ही निशाना बनाकर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. तितावी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कुछ संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे. हेड कांस्टेबल अजीत कुमार ने उनका पीछा किया, तभी आरोपियों ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से हेड कांस्टेबल घायल हो गए और आरोपी गन्ने के खेत में फरार हो गए.

Continues below advertisement

घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. एसएसपी सूरज कुमार राय के मुताबिक, हेड कांस्टेबल की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं. आरोपियों की तलाश में जनपद की आठ पुलिस टीमें जुटी हुई हैं.

क्या चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध थीं?

इस पूरी घटना में सबसे बड़ा सवाल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर है. क्या चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के पास बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध थीं? क्या पुलिसकर्मियों ने जैकेट पहनी हुई थी? अगर सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो आखिर क्यों? इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है. हालांकि, इस घटना में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी गई थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है.

Continues below advertisement

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर अपराधियों का सामना करते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अगर हेड कांस्टेबल अजीत कुमार की जान चली जाती, तो उनके परिवार की जिम्मेदारी कौन उठाता? उनके बच्चों और परिजनों के भविष्य का जवाबदेह कौन होता? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी?

बदमाशों की गिरफ्तारी अपनी जगह जरूरी है, लेकिन पुलिसकर्मियों की जान की सुरक्षा भी उतनी ही अहम है. अब सवाल यह है कि इस घटना के बाद पुलिस विभाग चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की समीक्षा करेगा या नहीं और क्या यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में पुलिसकर्मी पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के साथ ही ड्यूटी करें.

योगी सरकार में ज्ञान की नई उड़ान, विद्यार्थियों की अकादमिक रणनीति पर होगा मंथन

चेंकिंग के दौरान बदमाशों के भागने पर कांस्टेबल ने किया पीछा 

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया की तितावी थाना पुलिस गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को दिखाई दिए. पुलिस को देखकर जब वे भागने लगे तो चेकिंग टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अजीत कुमार ने उनका पीछा किया जिसपर भाग रहे आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमे गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजित घायल हो गया. घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाकर मुजफ्फरनगर के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है.

पूरे जनपद से आठ टीमों को बुलाया गया घटनास्थल पर

एसएसपी सूरज कुमार राय की माने तो आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को थाना तितावी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चेकिंग एक गोपनीय सूचना पर लगाई गई थी और चेकिंग पार्टी के एक हेड कांस्टेबल अजीत को कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिनके पीछे गन्ने के खेत में इन्होंने पीछा करने का प्रयास किया.

इसमें एक अभियुक्त ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी और फरार हो गए. अजीत को तत्काल आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई, अभी के समय अजीत स्टेबल हैं स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं. पूरे जनपद से आठ टीमों को यहां बुलाया गया है घटनास्थल पर और पूरे क्षेत्र में कांबिंग कराई जा रही है. शीघ्र ही इस घटना को कारित करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी.