मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर की पोस्को कोर्ट ने गुरुवार को बलात्कार के एक मामले में आरोपी को 25 साल का कारावास और 50 हज़ार रुपये का आर्थिक दण्ड लगाया है.

छह साल की मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग तीन साल पूर्व शाजिद नाम के एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार उस समय बनाया था, जब मासूम बच्ची अपने घर से पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी. उसी समय आरोपी शाजिद ने मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल मे ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था.

पोस्को कोर्ट ने सुनाई  सजा

वहीं, पीड़ित बच्ची के परिजनों ने घटना के बाद आरोपी शाजिद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था. तभी से आरोपी जेल में बंद था. अब पोस्को कोर्ट ने आज आरोपी शाजिद को 25 साल का कारावास और 50 हज़ार रुपये का आर्थिक दण्ड की सज़ा सुनाई है.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी जोन में जारी है ऑपरेशन गैंगस्टर, अकेले मुख्तार अंसारी की 125 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई

रायबरेली में ट्रांसफर का खेल, पहले होता है निलंबन फिर बहाली...इस तरह मिल जाता है मनचाहा स्कूल