प्रयागराज: रविवार को उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई. प्रयागराज में इस दौरान एक 'मुन्ना भाई' पकड़ा गया. शहर के रसूलाबाद इलाके के चिन्मयानंद विद्यालय परीक्षा केंद्र से सुधीर पटेल नाम का युवक पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक ये युवक दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहा था.
एसटीएफ ने सुधीर पटेल को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा सुधीर के मददगार धीरेंद्र मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार धीरेंद्र डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क है. एसटीएफ ने इनके पास से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात बरामद किये हैं.
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज 18 शहरों में प्रारंभिक परीक्षा हुई है. कोरोना संक्रमण की वजह से काफी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है. परीक्षा में 44 फीसदी ही परीक्षार्थी शामिल हुए. यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने यह गिरफ्तारी की है.
ये भी पढ़ें:
यूपी के इस थाने को मिला गृह मंत्रालय से सर्वश्रेष्ठ थाने का खिताब, खूबियां जानकर हैरान रह जाएंगे
