एक्सप्लोरर

एक और मामले में फंसा मुख्तार अंसारी का कुनबा, गैंगस्टर की पत्नी को बेच दी वक्फ की संपत्ति, अब हुआ बड़ा एक्शन

UP News: मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी को अवैध रूप शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जमीन बेचने के मामले में एक्शन हुआ है. बोर्ड के ओर से संबंधित लोगों को नोटिस भेजा गया है.

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड (UP Shia Central Waqf) ने लखनऊ (Lucknow) की एक वक्फ संपत्ति को माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी को अवैध रूप से बेचने के मामले में मंगलवार को एक वक्फ निरीक्षक को निलंबित कर दिया. बोर्ड इस मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी और संबंधित अन्य लोगों को नोटिस भेजेगा.

बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित वक्फ दरोगा मीर वाजिद अली की एक जमीन 25 अप्रैल 2013 को माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी को अवैध रूप से बेची गई थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए वक्फ निरीक्षक मुंतजिर महदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Wrestlers Protest: BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान, विनेश फोगाट को बताया मंथरा, डोनाल्ड ट्रंप का भी लिया नाम

नोटिस में किया ये सवाल
अली जैदी ने बताया कि इस मामले में मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी और संबंधित जमीन के बेचने वाले नजमुल हसन तथा संबंधित अन्य लोगों को बुधवार को नोटिस भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि इस नोटिस में उनसे पूछा जाएगा कि आखिर बेचने वाले ने किस अधिकार से उस जमीन को बेचा और खरीदार ने बिना जांचे-परखे उसे कैसे खरीद लिया.

जैदी ने बताया कि दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए 15 दिन का वक्त दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उसके बाद वक्फ अधिनियम की धारा 52 के तहत कार्यवाही करके जिला प्रशासन से गुजारिश की जाएगी कि वह उस जमीन पर वक्फ बोर्ड को कब्जा दिलाए. गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद है. वहीं, उसकी पत्नी अफशां अंसारी फरार है.

जैदी ने बताया कि वक्फ दरोगा मीर वाजिद अली में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में मुतवल्ली अब्बास अमीर को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि वक्फ दरोगा मीर वाजिद अली की ही थाना हसनगंज स्थित अनूप गोयल और नंदकिशोर वर्मा नामक व्यक्तियों की एक निजी संपत्ति को जालसाजी से वक्फ अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि मामला सामने आने पर उन्हें बोर्ड के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है, साथ ही इस कार्यवाही के बारे में लखनऊ के जिलाधिकारी को भी सूचित कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सर्दी का असर हुआ कम, नोएडा से लखनऊ तक शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में सर्दी का असर हुआ कम, नोएडा से लखनऊ तक शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
पीलीभीत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, निरस्त करने की मांग
पीलीभीत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, निरस्त करने की मांग
ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, 60 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त
ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, 60 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त
बस्ती जल विभाग घोटाले पर अधिशासी अभियंता योगेंद्र प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
बस्ती जल विभाग घोटाले पर अधिशासी अभियंता योगेंद्र प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Madhya Pradesh News: खरगोन में शादी का जश्न मातम में बदला | Viral Video | Crime | MP News | ABP News
Breaking News: लाल किला के पीछे संदिग्ध कार से बड़ा खुलासा | Delhi News
UP Election : Lucknow में CM Yogi और Bhagwat की 'गुपचुप' बैठक! 2027 चुनाव पर बना बड़ा प्लान? |
Crime News: गर्भवती पत्नी को खूनी 'सरप्राइज गिफ्ट' ! | Sansani
Janhit: कैमरे में कैद दिल्ली के 'स्पीडबाज' की करतूत | Delhi Dwarka Horror | Sahil Dhaneshra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंडियन डॉग, गो बैक...', ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय पर नस्लीय हमला, 3 लोगों ने सिख युवक की नाक तोड़ी
'इंडियन डॉग, गो बैक...', ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय पर नस्लीय हमला, 3 लोगों ने सिख युवक की नाक तोड़ी
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, महिला-बच्चों समेत कई घायल
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल
Weather Forecast: बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
Dhurandhar Overseas BO: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
Shahbaz Sharif US Visit: ट्रंप ने शहबाज शरीफ को अमेरिका क्यों बुलाया? भारत संग डील के बीच पाकिस्तान-US में आखिर क्या पक रहा?
ट्रंप ने शहबाज शरीफ को अमेरिका क्यों बुलाया? भारत संग डील के बीच पाकिस्तान-US में आखिर क्या पक रहा?
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन, 20-30 की उम्र और जोड़ों में दर्द? जानिए वजह और बचाव
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन, 20-30 की उम्र और जोड़ों में दर्द? जानिए वजह और बचाव
नए इनकम टैक्स रूल्स से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? एक क्लिक में समझें हिसाब
नए इनकम टैक्स रूल्स से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? एक क्लिक में समझें हिसाब
Embed widget