एक्सप्लोरर

UP: शादी डॉट कॉम पर झांसा देकर शिक्षिका से 94.78 लाख की ठगी, दिल्ली की महिला गिरफ्तार

Moradabad News: शिक्षिका ने शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी. एक व्यक्ति ने खुद को अमेरिका में रहने वाला आरव सिंह बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा. उसने भारत आकर शादी करने और सेटल होने की बात कही.

यूपी के मुरादाबाद में एक शिक्षिका शादी डॉट कॉम पर एनआरआई पति की तलाश कर रही थी, लेकिन ठगों ने प्यार और भरोसे का झांसा देकर उसे 94.78 लाख रुपये का चूना लगा दिया. साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली की एक युवती को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कस्टम अधिकारी बताकर रकम ऐंठ रही थी.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोनसम सुनीता (निवासी ओम विहार, उत्तम नगर, दिल्ली; मूल निवासी चंदेल, मणिपुर) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 20,570 रुपये नकद, एक लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 6 सिम कार्ड और बैंक चेकबुक-पासबुक बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला ?

जानकरी के मुताबिक मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर निवासी शिक्षिका ने शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी. एक व्यक्ति ने खुद को अमेरिका में रहने वाला आरव सिंह बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा. उसने दावा किया कि वह भारत में जन्मा, अमेरिका में पढ़ा-लिखा जनरल सर्जन है और 15 साल से वहां के अस्पताल में काम कर रहा है. उसने शिक्षिका को भारत आकर शादी करने और सेटल होने की बात कही.

शिक्षिका के मुताबिक बातचीत के दो दिन बाद आरव सिंह ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर बताया कि उसने अमेरिका से एक पार्सल भेजा है. विश्वास में आकर शिक्षिका ने बताए गए नंबर पर 30,000 रुपये भेज दिए. इसके बाद कोनसम सुनीता ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर कॉल किया और पार्सल में सोना व महंगे सामान होने का झांसा दिया. उसने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर 31 जुलाई से 18 अगस्त 2025 के बीच शिक्षिका के तीन बैंक खातों से 94.78 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए.

धमकी और ब्लैकमेलिंग

जब शिक्षिका ने और पैसे देने से मना किया, तो ठगों ने उसे डराना शुरू किया. कथित आरव सिंह ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं भेजे तो उसकी फोटो एडिट कर वायरल कर दी जाएगी. डर के मारे शिक्षिका पैसे ट्रांसफर करती रही. जब ठगों की मांग बढ़ती गई, तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उसने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज की.

साइबर पुलिस की कार्रवाई

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में पता चला कि शिक्षिका को कॉल करने वाला मुख्य आरोपी नाइजीरिया का निवासी है, जो विदेश से ठगी का जाल बुन रहा है. पुलिस ने दिल्ली की कोनसम सुनीता को गिरफ्तार किया, जो फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर ठगी में शामिल थी. सुनीता पहले भी दिल्ली के बुध विहार और चाणक्यपुरी थानों में ठगी के मामलों में दो बार जेल जा चुकी है.

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सुनीता ने पूछताछ में खुलासा किया कि दिल्ली में एक युवक से मुलाकात के बाद वह साइबर ठगी के गिरोह में शामिल हुई. उसका काम बैंक खाते जुटाना और कस्टम अधिकारी बनकर पीड़ितों को फंसाना था. बाकी रकम की निकासी और ट्रांसफर का काम गिरोह के अन्य सदस्य करते थे.

पुलिस की बरामदगी

पुलिस ने कोनसम सुनीता के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किए:

  • 20,570 रुपये नकद
  • 1 लैपटॉप
  • 8 मोबाइल फोन
  • 9 एटीएम कार्ड
  • 6 सिम कार्ड
  • बैंक चेकबुक और पासबुक

साइबर ठगी से बचाव की सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबरों से आए मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें. ऑनलाइन शादी के प्रस्तावों और विदेश से पार्सल भेजने के दावों पर सावधानी बरतें. किसी भी तरह की धमकी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
Advertisement

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget