उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पिछले कुछ दिनों से घरेलू रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने विराम लगा दिया है. जिलाधिकारी अनुज सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए जिले की सभी गैस एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है.

Continues below advertisement

उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों के पास उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. हमने कालाबाजारी और अनियमितता रोकने के लिए जिला स्तरीय विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो हर गैस सेंटर की सघन निगरानी कर रही हैं. हमने अपने सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि सिलेंडर निर्धारित समय सीमा के भीतर ही उपभोक्ताओं तक पहुंचे.

कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति या गैस एजेंसी इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद वाशियो से अपील करते हुए कहा है कि जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं. यदि वर्तमान में आवश्यकता न हो, तो अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का स्टॉक न करें. आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू है.

Continues below advertisement

कमर्शियल गैस पर अंकुश

यहां बता दें कि जनपद में घरेलू गैस की किल्लत न हो इसके लिए पिछले दिनों कमर्शियल गैस पर अंकुश लगाया गया है. जिस कारण होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर आ रहा है. होटल संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है. कई संचालकों ने बैठक कर प्रशासन से रास्ता निकालने की अपील की है.