एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में फर्जी IAS का भंडाफोड़, मोहल्ले में झाड़ता था रौब, हंगामा करने पर पुलिस ने दबोचा

Meerut News In Hindi: मेरठ में खुद को 2008 बैच का आईएएस बताने वाले राहुल कौशिक को नौचंदी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी घर पर आईएएस का बोर्ड लगाकर लोगों पर रौब जमाता था.

मेरठ के नौचंदी में खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आधी रात को मोहल्ले में हंगामा कर रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया. जांच में पता चला कि वह फर्जी तरीके से खुद को आईएएस अधिकारी बता रहा था.

घर के बाहर लगा रखा था आईएएस का बोर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम राहुल कौशिक है. उसने अपने घर के बाहर आईएएस अधिकारी होने का बोर्ड भी लगा रखा था. वह आसपास के लोगों पर खुद को आईएएस बताकर रौब जमाता था और अक्सर इसी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करता था. मोहल्ले के कई लोग पहले से ही उसकी गतिविधियों को लेकर शक जता रहे थे.

बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी ने मोहल्ले में हंगामा शुरू कर दिया. उसके व्यवहार से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने नौचंदी थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने खुद को 2008 बैच का आईएएस अधिकारी बताया, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो उसकी बात पूरी तरह झूठी निकली.

पहले भी गंभीर मामले में हो चुका गिरफ्तार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वर्ष 2013 में उसे एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अब उसके पूरे रिकॉर्ड और गतिविधियों की जांच कर रही है.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

नौचंदी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से लोगों को झूठी पहचान बताकर गुमराह कर रहा था. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर किसी को ठगा तो नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग पर खालिद रशीद फिरंगी महली अखिलेश के साथ? बोले- जब तलाक पर...
मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग पर खालिद रशीद फिरंगी महली अखिलेश के साथ? बोले- जब तलाक पर...
रायबरेली में आग का कहर; 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, गर्मी और लू बनी किसानों की दुश्मन
रायबरेली में आग का कहर; 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, गर्मी और लू बनी किसानों की दुश्मन
लोकसभा में सपा के इन आरोपों पर अमित शाह ने कसे ये तीन तंज, देखते रहे अखिलेश-धर्मेंद्र!
लोकसभा में सपा के इन आरोपों पर अमित शाह ने कसे ये तीन तंज, देखते रहे अखिलेश-धर्मेंद्र!
UP News: संभल में सरकारी जमीन पर बनी ईदगाह और इमामबाड़ा पर एक्शन, तहसीलदार के आदेश पर चला बुलडोजर
यूपी: संभल में सरकारी जमीन पर बनी ईदगाह और इमामबाड़ा पर एक्शन, तहसीलदार के आदेश पर चला बुलडोजर
Advertisement

वीडियोज

90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Special Parliament Session 2026 LIVE: महिला आरक्षण पर बोले पीएम- अगर किया विरोध तो हमें होगा फायदा, इतिहास से लें सबक
LIVE: महिला आरक्षण पर बोले पीएम- अगर किया विरोध तो हमें होगा फायदा, इतिहास से लें सबक
Womens Reservation Bill: मुस्लिम महिलाओं को लेकर संसद में अखिलेश यादव से क्यों भिड़े अमित शाह ? 'हमें आपत्ति नहीं, आप सारी...'
मुस्लिम महिलाओं को लेकर संसद में अखिलेश यादव से क्यों भिड़े अमित शाह ? 'हमें आपत्ति नहीं, आप सारी...'
'100 प्रतिशत फिट नहीं हूं...', IPL 2026 से बाहर होंगे विराट कोहली? चोट पर खुद दिया बड़ा बयान
'100 प्रतिशत फिट नहीं हूं...', IPL 2026 से बाहर होंगे विराट कोहली? चोट पर खुद दिया बड़ा बयान
TV TRP Report:'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क
'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क
Women’s Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिल पेश, क्या हैं ये, इससे देश में क्या बदल जाएगा, जानें
Women’s Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिल पेश, क्या हैं ये, इससे देश में क्या बदल जाएगा, जानें
Assembly Election 2026 Live: चुनाव से पहले टीवीके प्रमुख विजय पर मामला दर्ज, जानिए किसने की शिकायत
Live: चुनाव से पहले टीवीके प्रमुख विजय पर मामला दर्ज, जानिए किसने की शिकायत
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
CBSE 10th Second Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का दूसरा विंडो आज से खुला, जानिए इसके नियम, डेट और फीस
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का दूसरा विंडो आज से खुला, जानिए इसके नियम, डेट और फीस
Embed widget