Meerut Crime News: मेरठ (Meerut) में विवाहेत्तर संबंध (Extra-Marital Affair) के चलते एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी. महिला का पूर्व पार्षद से प्रेम संबंध चल रहा था. दो मासूमों की हत्या (Murder) के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. शुक्रवार दोपहर तक पुलिस की 10 टीमें गंग नहर को खंगालने में जुटी रहीं. हालांकि अभी दोनों मासूमों के शव बरामद नहीं हुए हैं.
खैर नगर निवासी सेल्समैन शाहिद का 10 वर्षीय बेटा मेराब और 6 वर्षीय बेटी कोनेन बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे. गुरुवार देर रात पुलिस जांच में सामने आया कि मासूमों की मां निशा के पूर्व पार्षद सऊद के साथ अवैध संबंध थे. महिला और सऊद ने अन्य लोगों को साथ में लेकर दोनों बच्चों की हत्या कर दी. दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने महिला और पूर्व पार्षद सऊद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं हैं.
बच्चों की मां ने दो और महिलाओं को डरा-धमका कर अपराध में किया शामिलइस सनसनीखेज मामले में महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया तो सऊद ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने दोनों बच्चों की हत्या करके शव को गंग नहर में फेंक दिया है. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह से मेरठ पुलिस की 10 टीम अलग-अलग जगहों पर पीएसी के गोताखोरों के साथ गंग नहर में बच्चों की तलाश में जुट गईं. गंग नहर में कई किलोमीटर तक बच्चों की तलाश की गई. लेकिन दोपहर बाद तक कोई सुराग नहीं मिला. अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद बच्चों के शव बहते हुए आगे निकल गए हैं. बताया जा रहा है कि बच्चों की मां ने दो अन्य महिलाओं को यह कहते हुए अपराध में शामिल किया कि वह तंत्र-मंत्र का काम करती है अगर वे साथ नहीं देंगी तो उनके बच्चों पर मुसीबत आ जाएगी.
ये भी पढ़ें -
UP: बीते 5 साल में आजम खान समेत ये विधायक भी हुए विधानसभा से अयोग्य घोषित, गंवानी पड़ी विधायकी
