एक्सप्लोरर

यूपी के नए डीजीपी को मायावती ने गिनाईं चुनौतियां, योगी सरकार को भी घेरा, दिया बड़ा बयान

Mayawati On UP DGP: मायावती ने योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है. बसपा सुप्रीमो ने अपने एक्स अकाउंट पर लगातार तीन पोस्ट कर बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है.

Mayawati On UP Law & Order: यूपी नए डीजीपी (UP-DGP) राजीव कृष्ण की नियुक्ति के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लगातार तीन पोस्ट कर राज्य में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है. उन्होंने नए डीजीपी के सामने अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करने की बड़ी चुनौती बताते हुए सरकार से सक्रिय सहयोग की मांग की है.

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी नए कार्यवाहक डीजीपी को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं. और मायावती द्वारा इस तरह की पोस्ट ने अब योगी सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.

मायावती का योगी सरकार पर हमला

मायावती ने एक्स अकाउंट पर पहले पोस्ट में कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में से ख़ासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहाँ कानून का राज सही से नहीं चल रहा है. 

उन्होंने दूसरी पोस्ट में नए डीजीपी राजीव कृष्ण की नियुक्ति का जिक्र करते हुए लिखा कि ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुँचाने का बड़ा चैलेन्ज. राज्य सरकार व सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी.

तीसरी पोस्ट में मायावती ने यूपी की प्रगति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहां की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, किन्तु इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित?

डीजीपी राजीव कृष्ण की नियुक्ति

1991 बैच के IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को शनिवार को  यूपी पुलिस का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है. इससे पहले  वे डीजी विजिलेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन के रूप में तैनात थे. राजीव कृष्ण को अपराध नियंत्रण और हाईटेक पुलिसिंग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है.

लगातार कानून-व्यवस्था पर घेरा  

यहां बता दें कि मायावती समय-समय और घटनाओं पर टिप्पणियां कर योगी सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती रहीं हैं. चूंकि अब यूपी में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हुई है लिहाजा मायावती के तेवर उससे भी जोड़कर देखे जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बवाल, बर्खास्त हुए कुलसचिव करेंगे कोर्ट का रुख, कहा- 'बदले की भावना...'
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बवाल, बर्खास्त हुए कुलसचिव करेंगे कोर्ट का रुख, कहा- 'बदले की भावना...'
Noida Protest Live: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर आक्रामक श्रमिकों को मिला सपा का साथ, DND, 62, समेत कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर आक्रामक श्रमिकों को मिला सपा का साथ, DND, 62, समेत कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक
नोएडा में भारी बवाल के बीच क्या हैं श्रमिकों की मांगें? वेतन बढ़ोतरी समेत इन बातों पर अड़े मजदूर
नोएडा में भारी बवाल के बीच क्या हैं श्रमिकों की मांगें? वेतन बढ़ोतरी समेत इन बातों पर अड़े मजदूर
नोएडा में बवाल के बाद कई रास्ते डायवर्ट, चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 62, 84, फेज 2 में जानें ट्रैफिक का हाल
नोएडा में बवाल के बाद कई रास्ते डायवर्ट, चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 62, 84, फेज 2 में जानें ट्रैफिक का हाल

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने सऊदी अरब में तैनात किए F-16 और JF-17 फाइटर जेट्स, ईरान युद्ध के बीच शहबाज-मुनीर ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
PAK ने सऊदी में तैनात किए F-16 और JF-17, ईरान युद्ध के बीच शहबाज-मुनीर ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
Noida Protest Live: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर आक्रामक श्रमिकों को मिला सपा का साथ, DND, 62, समेत कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर आक्रामक श्रमिकों को मिला सपा का साथ, DND, 62, समेत कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड पार किया 3 हजार करोड़ का आंकड़ा, खुशी से झूमी 'यालिना', पोस्ट में लिख दी ऐसी बात
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड पार किया 3 हजार करोड़ का आंकड़ा, खुशी से झूमी 'यालिना'
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया पाकिस्तान में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया PAK में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Sonia Gandhi on Women Reservation: महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन है असली मुद्दा... सोनिया गांधी ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन है असली मुद्दा... सोनिया गांधी ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
Kitchen Garden: किचन गार्डन में ऐसे उगा सकते हैं आंवले का पौधा, चटनी बनाने की दूर हो जाएगी टेंशन
किचन गार्डन में ऐसे उगा सकते हैं आंवले का पौधा, चटनी बनाने की दूर हो जाएगी टेंशन
Autoimmune Disease Symptoms: थकान और जोड़ों के दर्द को न लें हल्के में, आंतों से शुरू हो सकती है ये बीमारी
थकान और जोड़ों के दर्द को न लें हल्के में, आंतों से शुरू हो सकती है ये बीमारी
Embed widget